» विदेश
Russia-Ukraine Crisis: भारत ने कहा, युद्ध किसी के हित में नहीं, बातचीत से ही निकलेगा रास्ता
Go Back | Yugvarta , Feb 22, 2022 02:11 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image DESK :  रूस-यूक्रेन सीमा पर तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इस तनाव ने पूरी दुनिया को गहरी चिंता में डाल दिया है। इन सबके बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के दो क्षेत्र ‘‘दोनेत्स्क और लुहांस्क गणराज्य’’ को स्वतंत्रता की मान्यता देने की मंजूरी दे दी है जिसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है। साथ ही साथ इस बात की भी आशंका बढ़ गई है कि मास्को यूक्रेन पर कभी भी आक्रमण कर सकता है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल तो यही है कि आखिर रूस-यूक्रेन विवाद में भारत का स्टैंड क्या है? भारत के लिए

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि एवं राजदूत टीएस तिरुमूर्ति ने सुरक्षा परिषद की आपात बैठक में कहा कि हम यूक्रेन की पूर्वी सीमा पर हो रही गतिविधियों और रूसी संघ द्वारा इस संबंध में की गई घोषणा सहित पूरे घटनाक्रम पर नजर रखे हुए हैं।

यह तनाव किसी धर्म संकट से कम नहीं है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि भारत का रूस, यूक्रेन और अमेरिका तीनों के साथ अच्छे रिश्ते हैं।

इन सब के बीच आज संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में यूक्रेन-रूस तनाव पर चर्चा हुई। भारत ने भी अपना पक्ष मजबूती से रखा है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि एवं राजदूत टीएस तिरुमूर्ति ने सुरक्षा परिषद की आपात बैठक में कहा कि हम यूक्रेन की पूर्वी सीमा पर हो रही गतिविधियों और रूसी संघ द्वारा इस संबंध में की गई घोषणा सहित पूरे घटनाक्रम पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि रूसी संघ के साथ लगी यूक्रेन की सीमा पर बढ़ता तनाव गंभीर चिंता का विषय है। इन चीज़ों से क्षेत्र की शांति एवं सुरक्षा प्रभावित हो सकती है। भारत ने इसके साथ ही सभी पक्षों से संयम बरतने का आह्वान भी किया। टी.एस. तिरुमूर्ति ने कहा कि हम (भारत) सभी पक्षों से संयम बरतने का आह्वान करते हैं। हमें विश्वास है कि इस मुद्दे को केवल राजनयिक बातचीत के माध्यम से हल किया जा सकता है। भारत ने कहा कि सभी देशों के वैध सुरक्षा हितों को ध्यान में रखते हुए तनाव को कम करना और इस क्षेत्र तथा उसके बाहर दीर्घकालिक शांति एवं स्थिरता स्थापित करना पहली प्राथमिकता है।

टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा आवश्यक है। 20,000 से अधिक भारतीय छात्र और नागरिक यूक्रेन के विभिन्न हिस्सों और सीमावर्ती क्षेत्रों में रहते और पढ़ते हैं। भारतीयों की सलामती हमारी प्राथमिकता है। दूसरी ओर भारत ने यूक्रेन में एक ताजा परामर्श जारी कर भारतीय नागरिकों से कहा कि यदि उनका प्रवास जरूरी नहीं है तो वे अस्थायी रूप से देश छोड़ दें। साथ ही भारत ने यूक्रेन में दूतावास कर्मियों के परिवार के सदस्यों से वापस घर लौटने को कहा है। एयर इंडिया ने भी 22 फरवरी, 24 फरवरी और 26 फरवरी, 2022 को भारत-यूक्रेन के बीच 3 उड़ानें संचालित करेगी। बुकिंग एयर इंडिया बुकिंग कार्यालयों, वेबसाइट, कॉल सेंटर और अधिकृत ट्रैवल एजेंटों के माध्यम से खुली है। खबर यह है कि भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए एयर इंडिया की विशेष जहाज आज सुबह भारत से यूक्रेन के लिए रवाना हुई। ड्रीमलाइनर बी-787 विमान को 200 से अधिक सीटों की क्षमता वाले विशेष अभियान के लिए तैनात किया गया है। यूक्रेन से स्पेशल फ्लाइट आज रात दिल्ली पहुंचेगी।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
मुजफ्फरनगर प्रबुद्ध सम्मेलन : पिछली सरकारों ने
अयोध्या से रामेश्वरम तक की पदयात्रा करने
एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना के आठ
CM केजरीवाल ED कस्टडी एक अप्रैल तक
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले- सरकार अग्निवीर योजना
Lok Sabha Election / पटना में कल
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(430 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(420 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(330 Views )
गुरु रविदास जी महाराज के 647वें प्रकाश
(322 Views )
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी लाइव : यूपी मतलब
(264 Views )
Lok Sabha Elections / बज गया चुनाव
(236 Views )