» उत्तर प्रदेश » लखनऊ
UP Election 2022: राजीव गांधी के बहाने राजनाथ ने कांग्रेस को घेरा, कहा-पीएम मोदी ने कभी नहीं द‍िखाई लाचारी
Go Back | Yugvarta , Feb 21, 2022 02:29 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow :  रक्षामंत्री राजनाथ सिंह रविवार को विपक्षियों पर जमकर प्रहार किए। पीएम मोदी की तारीफ किए। योजनाओं को गिनकर जनता को रिझाने की पूरी कोशिश उन्होंने की। कहा सपा, बसपा, कांग्रेस समाज को बांटने की राजनीति कर रही हैं। कुनबों में भी विभेद करने से वे नहीं चूकते। भाजपा भेदभाव की राजनीति में विश्वास नहीं करती। पार्टी की कथनी व करनी में कोई अंतर नहीं है।

अमेठी जिले के जगदीशपुर कस्बे के मौर्या बाग में आयोजित जनसभा में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी सुरेश पासी के लिए समर्थन की अपील की। कहा वह समर्थन इसलिए मांग रहे है कि पिछले चुनाव में जो वादा

UP Vidhan Sabha Election 2022 गृह मंत्री राजनाथ स‍िंंह ने अमेठी जिले के जगदीशपुर कस्बे के मौर्या बाग में आयोजित जनसभा में भाजपा प्रत्याशी सुरेश पासी के लिए समर्थन मांगा। कहा वह समर्थन इसलिए मांग रहे है कि पिछले चुनाव में जो वादा किया था उसे पूरा किया।

किया था उसे पांच साल में पूरा किया। आजाद भारत के नेता जो कहते थे , यदि उसे पूरा किया होता तो देश कब का ताकतवर हो गया होता। भाजपा जन विश्वास को नहीं तोड़ेगी। इसके लिए उसे चाहे जो कीमत चुकानी पड़े। जम्मू कश्मीर में धारा 370 समाप्त किया। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण शुरू हो गया। इसके लिए किसी मुस्लिम समाज का उत्पीड़न नहीं किया गया। अदालत का फैसला आया। उसके अनुरूप ही कार्य मंदिर बनाने का काम शुरू हुआ। काशी में विश्वनाथ मंदिर को आततायियों ने तोड़ डाला था। रानी अहिल्याबाई ने उसका पुनर्निर्माण कराया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उसे भव्यता प्रदान की।

सबसे बेहतर सरकार चलाने वाली भाजपा : उन्होंने कहा कि दुनियां में सबसे बेहतर सरकार चलाने वाली भाजपा है। यह बात अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों ने कहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश मजबूत हुआ है। अन्तराष्ट्रीय मंच पर इसकी हैसियत बढ़ी है। उसकी बात सुनी जा रही है। पुलवामा में पाकिस्तानी आतंकियों ने देश के सैनिकों पर हमला किया। बड़ी संख्या में जवान शहीद हो गए। गृह मंत्री के रूप में मैंने कंधा दिया था। उसका दर्द आज भी है। उसके बाद भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक कर पाकिस्तान की धरती पर बने आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया। इससे दुनियां को कड़ा संदेश गया कि भारत की ओर आंख उठाने वालों को बाउंड्री के इस पार व जरूरत पड़ी तो उसपार भी हम मार सकते हैं।

अमेठी में गोली नहीं गोला बनेगा : रक्षामंत्री ने कहा कि अमेठी में रूस के सहयोग से एके 203 राइफल बनेगा। इसका एग्रीमेंट हो गया है। अब ऐसे हालात बन रहे हैं कि यहां गोली नहीं गोला बनेगा। ब्रह्मोस मिसाइल का निर्माण यूपी में होगा। पैसा स्वीकृत हो गया है। यहीं से 800 किमी की दूरी पर बैठे दुश्मन का सफाया होगा। सेना के लिए जो हथियार बाहर से आते थे, वे भी देश की धरती पर देशवासियों के हाथों से बनेंगे। आगे उसका निर्यात भी किया जाएगा।

राजीव ने स्वीकारा था भ्रष्टाचार : प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने सदन में स्वीकार किया था कि 100 पैसे में से 15 ही दिल्ली से गांवों को पहुँचता है। वह उनकी लाचारी थी। पीएम मोदी ने लाचारी नहीं व्यक्त की। उन्होंने व्यवस्था बदल दी। अब जनधन खाते में सीधे योजनाओं की धन राशि पहुंचती है। किसान सम्मान निधि, आवास, शौचालय आदि के पैसे लाभार्थियों को मिल रहे हैं। दीपावली व होली पर मुफ्त दो गैस सिलिंडर भी दिए जाएंगे। उन्होंने सरकार बनने पर नौजवानों को टैबलेट, स्मार्टफोन, साथ साल के ऊपर की महिलाओं को मुफ्त यात्रा आदि का एलान किया।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
UP के 08 लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रों
चारधाम यात्रा के लिए जारी हुई SOP,
Lok Sabha Election / EVM को लेकर
Metro In Dino Postponed: अनुराग बसु की
Lok Sabha Election / गुजरात की गांधी
लोकसभा चुनाव वोटिंग | उत्तराखंड में दांव
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(464 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(451 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(445 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(401 Views )
Lok Sabha Elections / अभी थोड़ी देर
(366 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(357 Views )