» उत्तर प्रदेश » लखनऊ
UP Election 2022: अमित शाह और स्वतंत्रदेव सिंह की पीलीभीत में सभाएं, सीएम योगी आदित्यनाथ का चार जिलों का दौरा
Go Back | Yugvarta , Feb 21, 2022 02:25 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow :  उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में चौथे चरण के मतदान वाले क्षेत्रों में सोमवार को प्रचार का अंतिम दिन होने के कारण सभी दलों के बड़े नेताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज भी पीलीभीत, रायबरेली, सीतापुर तथा लखनऊ में चुनावी सभाएं करेंगे।

गृह मंत्री अमित शाह के साथ भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह पीलीभीत को मथेंगे। उत्तर प्रदेश की तराई बेल्ट पीलीभीत से भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण फिरोज गांधी के पार्टी के निर्णय के खिलाफ तेवर को देखते हुए पार्टी के दिग्गजों का पीलीभीत पर फोकस है। गृह मंत्री अमित शाह चुनाव प्रचार

UP Vdiah Sabha Election 2022 भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज भी पीलीभीत रायबरेली सीतापुर तथा लखनऊ में चुनावी सभाएं करेंगे। गृह मंत्री अमित शाह के साथ भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह पीलीभीत को मथेंगे। वह यहां पर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में सभा करेंगे।

के अंतिम दिन पीलीभीत में आएंगे। वह यहां पर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में सभा करेंगे। इसके अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह भी पीलभीत में संगठन की बैठक करने के साथ जनसंपर्क भी करेंगे। इससे पहले शनिवार को यहां पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में बीसलपुर में सभाएं की थीं। जिससे पीलीभीत का सियासी तापमान बढ़ गए हैं। अमित शाह दोपहर में राजकीय इंटर कालेज पहुंचेंगे। वहां करीब 45 मिनट जनसभा में रहेंगे, इसके बाद सीतापुर रवाना हो जाएंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह दोपहर 12 बजे बरखेड़ा पहुंचेंगे। यहां पर उनकी जनसभा है। पीलभीत में चौथे चरण में 23 फरवरी को मतदान होना है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को हरदोई शाहाबाद के डाक बंगला में एक जनसभा करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री का रायबरेली का दौरा है। रायबरेली में सीएम योगी आदित्यनाथ एक बजे बैसवारा कॉलेज रायबरेली में जनसभा करेंगे। इसके बाद दो बजे गन्ना काटा मैदान रायबरेली में उनकी जनसभा है। रायबरेली के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ की लखनऊ के मुंशीपुलिया में चार बजे से सभा होगी। इसके बाद लखनऊ के सीतापुर पर शाम को पांच बजे उनकी चुनावी सभा है।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज हरदोई के साथ ही सीतापुर, उन्नाव तथा रायबरेली में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। उनकी पहली सभा हरदोई के सवायजपुर में होगी। इसके बाद सीतापुर में शहर तथा हरगांव में सभा करेंगे। केशव प्रसाद मौर्य इसके बाद उन्नाव के सफीपुर और फिर रायबरेली सदर में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा करेंगे।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
मुजफ्फरनगर प्रबुद्ध सम्मेलन : पिछली सरकारों ने
अयोध्या से रामेश्वरम तक की पदयात्रा करने
एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना के आठ
CM केजरीवाल ED कस्टडी एक अप्रैल तक
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले- सरकार अग्निवीर योजना
Lok Sabha Election / पटना में कल
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(431 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(420 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(330 Views )
गुरु रविदास जी महाराज के 647वें प्रकाश
(323 Views )
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी लाइव : यूपी मतलब
(264 Views )
Lok Sabha Elections / बज गया चुनाव
(237 Views )