UP Election 2022: देवरिया में बोले शिवराज सिंह चौहान, योगी ने गुंडों को बिल में घुसा दिया
Go Back |
Yugvarta
, Feb 20, 2022 05:02 PM 0 Comments
0 times
0
times
Deoria : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान देवरिया के नारायण प्रसाद शाही इंटर कालेज बरियारपुर में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी जनसभा में कहा कि मध्यप्रदेश के मामा बानी त रउवा सबके भी मामा बानी। देश प्रदेश का कल्याण मोदी और योगी कर रहे हैं। मोदी व योगी की जोड़ी बड़े भाग्य से मिलती है। सपा सरकार में अत्याचार था, अन्याय था।
अदृभुत भारत का निर्माण हो रहा
कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने कहा था जब पाप अत्याचार बढ़ेगा। तब मैं धरती पर बार बार जन्म लूंगा। इसलिए मोदी योगी आए। योगी ने गुंडों को बिल घुसा दिया। जनता के हित
UP Election 2022 मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को देवरिया में चुनावी सभा में समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। कहा कि सपा के राज में रोज दंगे होते थे योगी सरकार ने गुंडो को बिल में घुसा दिया।
का शोषण करने वाले पनाह मांग रहे हैं। शक्ति शाली, अदृभुत भारत का निर्माण हो रहा है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाम किया।
हर घर को पीने का पानी देंगे
हर घर को पीने का पानी दिया जाएगा, काम जारी है। नरेन्द्र मोदी ने तय किया कि हर किसानों के खाते में छह हजार दिया जा रहा है। 2.60 करोड़ किसानों के खाते में दिया जा रहा है। कहा कि योगी सचमुच में उपयोगी है। किसानों का कर्ज माफ किया, सिंचाई योजनाओं को पूरा किया। कहा कि लूट, हत्या करने वाले जेल में हैं। मेडिकल कॉलेज खुले. गोरखपुर में एम्स खुला है। अयोध्या में भगवान के आशीर्वाद से राममंदिर बन रहा है। सपा शासन में दंगा होता था। यह रामभक्तों के हत्यारे हैं। योगी राज में किसी माई के लाल में हिम्मत नहीं कि दंगा कर दे।
सपा खानदानी पार्टी
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को महत्व देती है। सवाल उठाते हुए पूदा कि अटल, आडवाणी के परिवार का कोई राजनीति में है क्या ? लेकिन अखिलेश के परिवार में सभी राजनीति में है। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से सवाल किया कि बताइए, अहमदाबाद के मो. सैफ से आपका क्या संबंध है।