» लोक सभा चुनाव 2024
UP Chunav: आजमगढ़ के आतंकवादी के अब्बाजान हैं सपा के प्रचारक.. योगी
Go Back | Yugvarta , Feb 19, 2022 09:15 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow : 
सीतापुरः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को पीलीभीत और सीतापुर की सेवता विधानसभा में भाजपा के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित करते हुए सपा पर जोरदार हमला किया। उन्होंने जनता से कहा कि 2017 से पहले जो सरकार थी उसकी संवेदना गांव के लिए नहीं थी, किसान के लिए नहीं थी, नौजवान के लिए नहीं थी, महिलाओं की सुरक्षा के लिए नहीं थी। योगी ने जनता से कहा कि सपा का साथ आतंकवादियों के साथ। उन्होंने जनता से पूछा, 'आतंकवादियों के प्रति जिसकी संवेदना होगी उसको आप समर्थन करेंगे क्या?'

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीलीभीत की पूरनपुर और बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। अपनी दोनों ही जनसभाओं में मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर प्रहार किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भी समाजवादी पार्टी (सपा) का हाथ आतंकवादियों के साथ है। इस पार्टी का प्रचार एक आतंकी का परिवार भी कर रहा है। बहुजन समाज पार्टी (सपा), कांग्रेस और सपा के नेता कोरोना काल खंड में जनता का हालचाल जानने में रुचि नहीं ली।

योगी ने कहा कि इन पार्टियों ने कोरोना से जान बचाने वाले वैक्सीन को लेकर लोगो को गुमराह करने का प्रयास किया, ऐसा करने वाले अवसरवादी दलों को मुंहतोड़ जवाब दीजिए। पीलीभीत की जनता से यह अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा जैसे दल यूपी को लूटते थे, जबकि हमारी सरकार जनता का सहारा बनकर उनकी मदद करती है। प्रदेश की खुशहाली के लिए भाजपा जरूरी है। हमारा साथ दें और पीलीभीत की चारों सीटों से भाजपा के प्रत्याशियों का समर्थन करें।


उन्होंने कहा कि यूपी विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा। पीलीभीत में मेडिकल कॉलेज बन रहा है, दशकों पुराना यह सपना साकार हो रहा है। यहां रामलीला का शानदार मैदान आपको मिल गया। अगली बार इसका सुंदरीकरण आपको और भी देखने को मिलेगा। पीलीभीत की अपनी दोनों जनसभाओं में मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार के इन कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि आप देख सकते हैं। फर्क साफ है 2017 से पहले जो सरकार थी, उसके शासन में अराजकता थी। अपराधियों और आतंकवादियों के मुकदमे वापस होते थे।

यह कहते हुए मुख्यमंत्री कहा कि अहमदाबाद के एक न्यायालय में 38 आतंकवादियों को सजा दी है, फांसी की सजा दी गई। कुछ को आजीवन कारावास की सजा दी गई। इनमें कुछ आतंकी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। उनमें से एक आतंकी का परिवार समाजवादी पार्टी का प्रचार कर रहा है। यह बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आप अनुमान लगा सकते हैं कि सपा वहीं है। सपा का साथ आतंकवादियों के साथ पहले भी था और अभी भी है। जब समाजवादी पार्टी की सरकार बनी थी तो उस सरकार ने पहला काम दर्जन भर आतंकवादियों के मुकदमों को वापस लेने का काम किया था। और अभी भी सपा का प्रचार एक आतंकवादी का परिवार कर रहा है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
होलिका दहन 2024
Lok Sabha Election / समाजवादी पार्टी ने
Lucknow Shocker: इंसान का कटा हाथ मुंह
लोकसभा चुनाव से पहले अनुराधा पौडवाल बीजेपी
देहरादून-लखनऊ के बीच 26 मार्च से चलेगी
उत्तराखंड: 7 चरणों में होगा लोकसभा चुनाव,
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(425 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(416 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(323 Views )
गुरु रविदास जी महाराज के 647वें प्रकाश
(313 Views )
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी लाइव : यूपी मतलब
(253 Views )
#YogiWithYouth,सीएम ने निरस्त की पुलिस भर्ती परीक्षा
(220 Views )