» देश
कांग्रेस में फिर उठे बगावती सुर, 10 नेताओं को पार्टी ने छह साल के लिए बाहर निकाला
Go Back | Yugvarta , Feb 18, 2022 07:33 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image NEW DELHI : 
चुनाव के दौरान पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ बागी नेता का समर्थन करने वाले कांग्रेस नेताओं पर भी गाज गिरना शुरू हो गई। शुक्रवार को रुद्रप्रयाग में 10 नेताओं को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। इससे पहले कांग्रेस पार्टी से एक पूर्व काबीना मंत्री, पांच पूर्व विधायकों समेत 20 नेताओं को पार्टी से बाहर कर चुकी है।

प्रदेश महामंत्री-संगठन मथुरादत्त जोशी ने जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट ने कालीचरण रावत, चैन सिंह पंवार, नरेंद्र सिंह चौहान, नीरज डंगवाल, विशाल रावत, रणवीर सिंह गुसांई, भारत भूषण कठैत, मकर बैरवाण, विक्रम नेगी और सुनील नौटियाल को निष्कासित कर दिया है। सभी जिला व नगर अध्यक्षों और चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों से चुनाव में असहयोग करने वाले कार्यकर्ताओं को ब्योरा मांगा गया है। अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव में काम करने वाले पार्टी पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं को छह साल के लिए निष्कासित कर किया जाएगा।

अब तक निष्कासित

पूर्व काबीना मंत्री-मातबर सिंह कंडारी
पूर्व विधायक- नारायण राम, तस्लीम अहमद, भीमलाल आर्य, किशोर उपाध्याय, सरिता आर्य
पदाधिकारी: संजय डोभाल, संजय नेगी, संध्या डालाकोटी, एसपी सिंह इंजीनियर, बालकिशन, भैरवनाथ टम्टा, अंकुर रौथाण, राजीव कंडारी, गजेंद्र सिंह पंवार, जसपाल लाल, हंसपाल बिष्ट, सुनील वरूण, वरदेव सिंह, उर्वीदत्त गुरूली

प्रदेश महामंत्री मथुरादत्त जोशी ने बताया, अनुशासन सतत प्रक्रिया है। चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी काम करने वालों को निष्कासित किया जा रहा है। आगे भी पार्टी अनुशासन को तोड़ने वालों पर कार्यवाही की जाएगी।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
उत्तराखंड | थम गया चुनाव प्रचार का
प्रभास की इस पिक्चर में अक्षय के
PBKS vs MI / पंजाब ने मुंबई
Delhi Liquor Scam / केजरीवाल को मिलेगा
राम नवमी:सीएम धामी पहुंचे बाबा नीब करौरी
Divine Radiance: Lord Ram’s ‘Surya Tilak’ Illuminates
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(460 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(445 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(418 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(392 Views )
Lok Sabha Elections / अभी थोड़ी देर
(355 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(355 Views )