» देश
Assembly Election 2022 : उत्‍तर प्रदेश और पंजाब में थमा चुनाव प्रचार का शोर, निर्वाचन आयोग ने जारी किए सख्‍त दिशा-निर्देश
Go Back | Yugvarta , Feb 18, 2022 07:25 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image NEW DELHI :  उत्‍तर प्रदेश और पंजाब में 20 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए शुक्रवार शाम को छह बजे प्रचार थम गया। मालूम हो कि यूपी में 18वीं विधानसभा के गठन के लिए तीसरे चरण में 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर 20 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। 20 फरवरी को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होने वाले मतदान में 2.16 करोड़ वोटर 627 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। वहीं पंजाब की 117 सीटों के लिए 20 फरवरी को होने जा रहे मतदान को लेकर निर्वाचन आयोग की ओर से कई निर्देश जारी किए गए हैं।

यूपी

उत्‍तर प्रदेश और पंजाब में 20 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए शुक्रवार शाम को छह बजे प्रचार थम गया। यूपी में तीसरे चरण में 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर 20 फरवरी को वोट डाले जाएंगे।

में 16 जिलों की 59 सीटों पर मतदान

तीसरे चरण में 20 फरवरी को यूपी की 16 जिलों की 59 सीटों पर मतदान होगा। इन 16 जिलों में कन्नौज, इटावा, औरैया, हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कानपुर देहात, कानपुर नगर, ललितपुर, जालौन, झांसी, हमीरपुर, एवं महोबा शामिल हैं।

यूपी में इन दिग्‍गजों की किस्मत का फैसला

यूपी में तीसरे चरण के चुनाव में कई सियासी दिग्‍गजों की किस्मत दांव पर है। इसमें सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, शिवपाल सिंह यादव, योगी सरकार के मंत्री सतीश महाना, नीलिमा कटियार, राम नरेश अग्निहोत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद जैसे दिग्गज शामिल हैं।

यूपी में यह रहा है इतिहास

यूपी में तीसरे चरण के विधानसभा चुनाव की बात करें तो साल 2017 में सपा को इन जिलों से मात्र आठ सीटें मिली थीं। वहीं दूसरी ओर भाजपा को 49 सीटें मिली थीं। साल 2012 में सपा को 37 सीटें जबकि भाजपा को 08 सीटें मिली थीं। बसपा को साल 2017 में 01 जबकि 2012 में 10 सीटें मिली थीं।

पंजाब में सख्‍त दिशा-निर्देश

पंजाब की 117 सीटों के लिए चुनाव प्रचार थम गया है। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. एस करुणा राजू ने 20 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए कई दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके मुताबिक बाहरी क्षेत्रों से चुनाव प्रचार के लिए आए नेताओं और कार्यकर्ताओं को हलका छोड़ना पड़ेगा। शुक्रवार शाम छह बजे से मतदान खत्म होने तक शराब के ठेके भी बंद हो रहेंगे।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
मुजफ्फरनगर प्रबुद्ध सम्मेलन : पिछली सरकारों ने
अयोध्या से रामेश्वरम तक की पदयात्रा करने
एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना के आठ
CM केजरीवाल ED कस्टडी एक अप्रैल तक
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले- सरकार अग्निवीर योजना
Lok Sabha Election / पटना में कल
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(431 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(420 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(330 Views )
गुरु रविदास जी महाराज के 647वें प्रकाश
(323 Views )
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी लाइव : यूपी मतलब
(264 Views )
Lok Sabha Elections / बज गया चुनाव
(237 Views )