» उत्तर प्रदेश » लखनऊ
UP Election 2022 । एक लाख के निजी मुचलके पर मुख्तार अंसारी को जमानत, मगर अब भी रिहाई मुश्किल
Go Back | Yugvarta , Feb 16, 2022 07:48 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow : 
बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को बुधवार को बड़ी राहत मिली है। मऊ की एमपी-एमएलए कोर्ट ने मुख्तार को गैंगस्टर मामले में जमानत दे दी है। इसके साथ ही बांदा जेल के अधीक्षक को इस मामले में रिहा करने का आदेश भी दिया है। हालांकि मुख्तार पर कई अन्य मामले भी पिछले दिनों दायर हुए हैं। उनमें अभी जमानत नहीं मिलने के कारण उनकी रिहाई पर संशय है। ऐसे में कम से कम यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान वह जेल में ही रहेंगे।
मुख्तार अंसारी तीन दशक बाद पहली बार चुनाव में नहीं उतर रहे हैं। उनकी जगह मऊ सदर सीट से बेटे अब्बास अंसारी को उतारा गया है। अब्बास को सपा गठबंधन में शामिल सुभासपा ने टिकट दिया है।




मुख्तार अंसारी के अधिवक्ता दारोगा सिंह के अनुसार मऊ के दक्षिण टोला थाने में 2010 में गैंगस्टर का केस दर्ज हुआ था। दारोगा सिंह ने कहा कि गैंगस्टर का मुकदमा पुलिस ही दर्ज करती है। 2010 में मुकदमे के बाद 2011 में रिमांड बना था। तबी से मुख्तार जेल में हैं।
मुख्तार की तरफ से अदालत में अर्जी देकर कहा गया था कि गैंगस्टर में दस साल से ज्यादा की सजा नहीं हो सकती। जबकि मुख्तार उससे ज्यादा जेल में रह चुके हैं। ऐसे में उन्हें जमानत दी जानी चाहिए। अधिवक्ता के अनुसार अदालत ने मुख्तार की अर्जी और दावों के सही पाया। मुख्तार को एक लाख के निची मुचलके पर जमानत दे दी। इसके साथ ही मुख्तार को इस मामले में छोड़ने का आदेश बांदा जेल अधीक्षक को दिया है।
रिहाई अभी संभव नहीं
मुख्तार अंसारी को भले ही गैंगस्टर मामले में जमानत मिल गई है लेकिन उनकी जेल से रिहाई फिलहाल संभव नहीं दिखती है। उन पर योगी सरकार में ही 12 मुकदमे दर्ज हुए हैं। उनके ऊपर कुल 15 मामले दर्ज हैं। पंजाब से यहां लाने के बाद ही एम्बुलेंस का फर्जी रजिस्ट्रेशन समेत कई मामलों में उनको नामजद किया गया है।
यूपी के पूर्व डीजीपी ओपी सिंह ने एक चैनल से बातचीत में कहा कि उन्हें नहीं लगता कि अभी मुख्तार अंसारी जेल से बाहर आ सकते हैं। उन्हें केवल एक मामलेे में जमानत मिली है। अन्य कई मुकदमे भी उन पर दर्ज हैं।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
UP के 08 लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रों
चारधाम यात्रा के लिए जारी हुई SOP,
Lok Sabha Election / EVM को लेकर
Metro In Dino Postponed: अनुराग बसु की
Lok Sabha Election / गुजरात की गांधी
लोकसभा चुनाव वोटिंग | उत्तराखंड में दांव
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(463 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(445 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(442 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(400 Views )
Lok Sabha Elections / अभी थोड़ी देर
(365 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(356 Views )