» लोक सभा चुनाव 2024
प्रियंका गांधी का मणिपुर की जनता से वादा, अगर हमारी सरकार आई तो राज्य से हटाएंगे AFSPA
Go Back | Yugvarta , Feb 15, 2022 09:07 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Delhi : 
फरवरी 15। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने मंगलवार को मणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए एक वर्चुअल सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा की सरकार देश की जनता के लिए नहीं बल्कि देश के 2-3 बड़े उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है। प्रियंका गांधी ने कहा कि केंद्र की नीतियों से सिर्फ उन उद्योगपतियों को ही फायदा होता है, जबकि गरीब और मध्यम वर्ग को अपने बलबूते ही मेहनत करनी पड़ रही है।

प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि एकबार मणिपुर की जनता अगर कांग्रेस पार्टी को मौका देती है तो हम यहां MSME सेक्टर को मजबूत करके दिखाएंगे, साथ ही हम मणिपुर को रोजगार का हब बनाएंगे। प्रियंका गांधी ने इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री आपकी आवाज नहीं सुन रहे हैं, अगर हमारी सरकार आएगी तो हम सिंचाई पर पूरा ध्यान देंगे।

AFSPA को खत्म करेंगे हम- प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि उनकी पार्टी राज्य का विकास चाहती है। मणिपुर में कांग्रेस ने वाम दलों, JD(S) के साथ गठबंधन किया है। इस दौरान प्रियंका गांधी ने राज्य की जनता से वादा किया कि अगर हमारी सरकार बनी तो हम AFSPA को खत्म करेंगे। इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि मणिपुर की जनता के लिए इस वक्त कांग्रेस सबसे अच्छी पसंद है, हम अगर सत्ता में आते हैं तो लोगों की मांगों पर ध्यान दिया जाएगा और उन्हें पूरा किया जाएगा।

प्रियंका गांधी ने मणिपुर की जनता से किए अन्य वादे

- प्रियंका गांधी ने कहा कि हम मणिपुर रेजिमेंट बनाएंगे और स्थानीय स्तर पर परीक्षाएं आयोजित करेंगे।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
Chaitra Navratri 2024
मुजफ्फरनगर प्रबुद्ध सम्मेलन : पिछली सरकारों ने
अयोध्या से रामेश्वरम तक की पदयात्रा करने
एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना के आठ
CM केजरीवाल ED कस्टडी एक अप्रैल तक
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले- सरकार अग्निवीर योजना
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(431 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(420 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(330 Views )
गुरु रविदास जी महाराज के 647वें प्रकाश
(323 Views )
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी लाइव : यूपी मतलब
(264 Views )
Lok Sabha Elections / बज गया चुनाव
(237 Views )