» मनोरंजन
सलमान खान की फिल्म छोड़कर वेलेंटाइन डे पर विक्की कौशल से मिलने आयी कैटरीना कैफ
Go Back | Yugvarta , Feb 14, 2022 01:14 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Mumbai :  वैसे कायदे से तो प्यार करने का कोई फिक्स टाइम नहीं होता हैं लेकिन आजकल जिस तरह से लोगों का लाइफस्टाइल है इस कारण हम न चाहते हुए भी काम के चक्कर में कई बार अपने खास रिश्तों को इग्नोर कर देते हैं। ऐसे में हमें हमारे रिश्तों की अहमियत याद दिलाने के लिए त्यौहार मनाये जाते हैं। दीपावली, होली, रक्षा बंधन कई ऐसे त्यौहार हैं जिन्हें हम परिवार के साथ मनाते हैं। ऐसा ही एक त्यौहार प्यार करने वालों के लिए 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे के रूप में मनाया जाता है। कपल्स के लिए वेलेंटाइन डे का दिन

बॉलीवुड के कई कपल के लिए भी वेलेंटाइन डे काफी खास हैं क्योंकि साल 2021-2022 में कई बड़े सितारों की शादी हुई है। इन कपल्स में से बॉलीवुड के सबसे पावर कपल है विक्की कौशल और कैटरीना कैफ। दोनों 9 दिसंबर 2021 को शादी के बंधन में बंधे। शादी के फंक्शनों के बाद से ही दोनों अपने-अपने काम में व्यस्त हो गये।

काफी खास होता है। कहते हैं कि अगर आप किसी से प्यार करते हैं और वेलेंटाइन डे पर उसके सामने प्यार का इजहार करते हैं, तो काफी उम्मीद होती है कि आपके प्यार को सामने वाला एक्सेप्ट कर सकता हैं।

बॉलीवुड के कई कपल के लिए भी वेलेंटाइन डे काफी खास हैं क्योंकि साल 2021-2022 में कई बड़े सितारों की शादी हुई है। इन कपल्स में से बॉलीवुड के सबसे पावर कपल है विक्की कौशल और कैटरीना कैफ। दोनों 9 दिसंबर 2021 को शादी के बंधन में बंधे। शादी के फंक्शनों के बाद से ही दोनों अपने-अपने काम में व्यस्त हो गये। कैटरीना कैफ सलमान खान के साथ फिल्म टाइगर 3 की दिल्ली में शूटिंग कर रही थी वहीं विक्की कौशल अपनी अन्य फिल्मों को पूरा करने में बिजी थे। ऐसे में लग रहा था शायद ही दोनों वेलेंटाइन डे पर मिल पाएंगे लेकिन हमारे विक्की कौशल और कैटरीना कैफ काफी रोमांटिक निकले, कैटरीना काम के बीच से समय निकाल कर मुंबई पहुंच गयी। इस जोड़े को हाल ही में मुंबई हवाई अड्डे पर हाथ में हाथ डाले चलते हुए देखा गया था। कैटरीना और विक्की ने डेनिम आउटफिट में भी ट्विन किया। जहां विक्की को डेनिम ट्राउजर के साथ सफेद टी और ब्लैक जैकेट पहने देखा गया, वहीं कैटरीना ने शर्ट और ट्राउजर से बना एक डेनिम लुक पहना हुआ था। दोनों मास्क पहना हुआ था जिसके कारण चेहरा साफ तौर पर कैमरे में कवर नहीं हुआ।

कैटरीना कैफ को आखिरी बार रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी में अक्षय कुमार के साथ देखा गया था। उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी सफलता साबित हुई। वह अगली बार ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ फोन भूत में दिखाई देंगी। वह विजय सेतुपति के साथ श्रीराम राघवन की अगली फिल्म और प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट के साथ जी ले जारा का भी हिस्सा हैं। दूसरी ओर, विक्की कौशल ने हाल ही में सारा अली खान के साथ अपना अगला प्रोजेक्ट पूरा किया।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
अब Credit Card जारी नहीं कर सकेगा
PM के बयान के बाद प्रियंका का
LOKSABHA ELECTION 2024 - 13 राज्यों
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 'तुष्टीकरण' की
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एम्स, ऋषिकेश के
भारत ने मध्यम दूरी की बैलेस्टिक मिसाइल
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(469 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(460 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(452 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(435 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(407 Views )
Lok Sabha Elections / अभी थोड़ी देर
(371 Views )