» लोक सभा चुनाव 2024
UP Election 2022: सपा प्रमुख अखिलेश यादव का दावा, सपा-गठबंधन सरकार में बदलेगी पुलिस की सूरत; आज चार जिलों में करेंगे सभाएं
Go Back | Yugvarta , Feb 13, 2022 03:31 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow :  उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में छोटे दलों के गठबंधन कर मैदान में उतरी प्रमुख विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा दावा किया है। अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव 2022 में तीसरे चरण के मतदान वाले जिलों में रविवार को चुनावी सभाएं करेंगे। इससे पहले ही उन्होंने ट्वीट कर पुलिस को लेकर बड़ा दावा किया है।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को हाथरस, कासगंज, एटा तथा फिरोजाबाद जिले का दौरा करेंगे। इनका चारों जिलों में चुनावी सभा का कार्यक्रम है। इसके साथ ही वह कई जगह पर जनसंपर्क भी

UP Vidhan Sabha Election 2022 उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को हाथरस कासगंज एटा तथा फिरोजाबाद जिले का दौरा करेंगे। इनका चारों जिलों में चुनावी सभा का कार्यक्रम है। इससे पहले ही उन्होंने ट्वीट कर पुलिस को लेकर बड़ा दावा किया है।

कर सकते हैं। अखिलेश यादव हाथरस के सिकंदराराऊ में सभा करेंगे। इसके बाद उनका कासगंज तथा एटा का दौरा है। कासगंज में वह सहावर में चुनावी रैली करेंगे। इसके बाद एटा के रामलीला मैदान, सैनिक पड़ाव में सभा करेंगे। दोनों जगह पर वह अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में सभाएं करेंगे। उनका कासगंज में एक बजे से और एटा में दो बजे से कार्यक्रम है। सपा के मुखिया अखिलेश यादव का इसके बाद फिरोजाबाद के सिरसागंज में चुनावी सभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है। यहां के गुड़ मंडी मैदान मे अखिलेश यादव की जनसभा होगी।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इससे पहले ट्वीट कर सपा गठबंधन की पुलिस रिफार्म को लेकर अपनी सरकार की योजना की जानकारी की। उन्होंने कहा कि सपा गठबंधन की सरकार बनने के बाद पुलिस कल्याण की सूरत बदली जाएगी। पुरानी पेंशन बहाली करने के साथ ही मोटरसाइकिल व मोबाइल रिचार्ज का भत्ता भी देंगे। इसके साथ सप्ताह में एक दिन अवकाश भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के कार्यकाल में वर्दी तथा पौष्टिक आहार भत्ता भी बढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही साथ सभी पुलिसकर्मियों के मकान किराया भत्ते की समीक्षा भी की जाएगी। समाजवादी पार्टी के मुखिया ने कहा कि सभी खाली पड़े पदों पर प्रमोशन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अनुकंपा पर गृह जनपद के नजदीकी मंडल में नियुक्ति को भी हमारी सरकार में वरीयता दी जाएगी।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
उत्तराखंड की पांचो लोकसभा सीटों पर 19
उत्तराखंड | थम गया चुनाव प्रचार का
प्रभास की इस पिक्चर में अक्षय के
PBKS vs MI / पंजाब ने मुंबई
Delhi Liquor Scam / केजरीवाल को मिलेगा
राम नवमी:सीएम धामी पहुंचे बाबा नीब करौरी
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(462 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(445 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(429 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(392 Views )
Lok Sabha Elections / अभी थोड़ी देर
(356 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(355 Views )