» उत्तर प्रदेश » लखनऊ
UP Election 2022: सपा के गढ़ कन्नौज में आज पीएम मोदी की जनसभा, औरैया में मायावती तो बदायूं में अखिलेश यादव की रैली
Go Back | Yugvarta , Feb 12, 2022 08:19 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow :  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में दूसरे चरण के मतदान वाले क्षेत्रों में शनिवार को प्रचार के अंतिम दिन से पहले राजनीति के बड़े दिग्गजों ने तीसरे चरण के मतदान वाले क्षेत्रों में प्रचार की कमान संभाल ली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को समाजवादी पार्टी का गढ़ माने जाने वाले कन्नौज में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इत्रनगरी कन्नौज के तिर्वा में उनकी सभा करीब तीन बजे से प्रस्तावित है। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बसपा मुखिया मायावती की आज औरैया में चुनावी सभा है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बदायूं व शाहजहांपुर

UP Vidhan Sabha Election 2022 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को समाजवादी पार्टी का गढ़ माने जाने वाले कन्नौज में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इत्रनगरी कन्नौज के तिर्वा में उनका सभा करीब तीन बजे से प्रस्तावित है। मायावती की आज औरैया में रैली। बदायूं में आज अखिलेश यादव।

में चुनावी सभा और जनसंपर्क करेंगे जहां पर दूसरे दौर के मतदान के लिए प्रचार का आज अंतिम दिन है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को कन्नौज के तिर्वा में जनसभा को संबोधित कर यहां की राजनीति को मथेंगे। वह अत्याधुनिक हेलीकाप्टर एमआइ-17 से यहां पर सिद्धपीठ मां अन्नपूर्णा मंदिर प्रांगण पहुंचेंगे। यहीं जनसभा का कार्यक्रम होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि प्रधानमंत्री शनिवार को उत्तराखंड के रुद्रपुर में जनसभा को संबोधित करने के बाद करीब तीन बजे तिर्वा के हैलीपैड पर उतरेंगे। यहां पर जनसभा को संबोधित करने के बाद वह कानपुर के एयरफोर्स स्टेशन जाएंगे, जहां से हवाई जहाज से वह दिल्ली रवाना होंगे। इसको लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी होंगे। इस जनसभा से पीएम मोदी कन्नौज सदर, तिर्वा, छिबरामऊ, इटावा सदर, जसवंतनगर, भरथना, औरैया सदर, बिधूना, दिबियापुर और फर्रुखाबाद की भोजपुर विधानसभा सीट मतदाताओं को साधेंगे।

पीएम मोदी चौथी बार कन्नौज आ रहे हैं। इससे पहले वह 2017 के विधानसभा चुनाव में गुरसहायगंज के आर्मी ग्राउंड में पहुंचे थे। इसके बाद लोकसभा चुनाव 2019 में तिर्वा के मां अन्नपूर्णा मंदिर मैदान में प्रधानमंत्री मोदी ने जनसभा थी। इससे पहले 2009 के लोकसभा चुनाव में शहर के बोर्डिंग मैदान में पीएम मोदी ने जनसभा की थी। उस समय वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे। प्रधानमंत्री के लिए तीन हेलीपैड व मुख्यमंत्री के लिए एक हेलीपैड बनाया गया है।

प्रधानमंत्री मोदी की इस रैली के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानपुर और बुंदेलखंड क्षेत्र में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद शनिवार को शेखूपुर सीट से बीजेपी उम्मीदवार के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे।

मायावती की आज औरैया में रैली

बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती औरैया बिधूना विधानसभा क्षेत्र से लड़ रहे बसपा प्रत्याशी के अलावा अन्य सीटों के प्रत्याशियों के लिए जीत का माहौल बनाने आएंगी। पूर्व मुख्यमंत्री बसपा सुप्रीमो मायावती शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे औरैया के ग्राम पंचायत भदौरा में जनसभा को संबोधित करेंगी। उनका औरैया के बेला-इंदरगढ़ मार्ग पर ग्राम पंचायत भदौरा के मैदान में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है।

अखिलेश यादव आज बदायूं में

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बसपा मुखिया मायावती जहां तीसरे चरण के मतदान वाले क्षेत्रों में अपनी-अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार अभियान को धार दे रहे हैं, वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव दूसरे चरण के चुनाव वाले क्षेत्र में प्रचार के अंतिम दिन बदायूं में रहेंगे। उनका इस्लामपुर और बदायूं में प्रचार का कार्यक्रम है। इस दौरान वह पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी करेंगे। पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव शुक्रवार को ही बदायूं पहुंच गए थे। अखिलेश यादव बरेली से हेलिकॉप्टर के जरिए दोपहर एक बजे इस्लामनगर पहुंचेंगे। वहां से सहसवान और बिसौली के अपने प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद उनका शाहजहांपुर जाने का कार्यक्रम भी है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
कांग्रेस प्रत्याशी ने नामांकन करने के बाद
उत्तराखंड के अलावा इन बड़े राज्यों में
अभिनेता सिद्धार्थ के साथ विवाह बंधन में
प्रबुद्ध सम्मेलन के जरिए क्लीन स्वीप का
प्रबुद्ध सम्मेलन में CM योगी बोले
लोकसभा चुनाव 2024 :'अबकी बार 400 पार'
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(430 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(419 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(330 Views )
गुरु रविदास जी महाराज के 647वें प्रकाश
(322 Views )
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी लाइव : यूपी मतलब
(263 Views )
Lok Sabha Elections / बज गया चुनाव
(236 Views )