» उत्तर प्रदेश » लखनऊ
UP Election 2022 2nd Phase: दूसरे चरण के 55 विधानसभा क्षेत्र में आज थमेगा प्रचार, 14 को 586 प्रत्याशियों का फैसला होगा सुरक्षित
Go Back | Yugvarta , Feb 12, 2022 02:48 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow :  उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के गठन के लिए दूसरे चरण का मतदान सोमवार यानी 14 फरवरी को होना है। दूसरे चरण में नौ जिलों के 55 विधानसभा क्षेत्र में होने वाले मतदान के लिए प्रचार आज शाम को थम जाएगा। दूसरे चरण में होने वाले मतदान में दो करोड़ से अधिक वोटर 586 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में दूसरे चरण के मतदान के लिए नौ जिलों की 55 सीटों के लिए शनिवार शाम छह बजे प्रचार थम जाएगा। इस चरण का मतदान 14 फरवरी को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक

इस चरण का मतदान 14 फरवरी को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। इसमें दो करोड़ से अधिक मतदाता 586 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे

होगा। इसमें दो करोड़ से अधिक मतदाता 586 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। उत्तर प्रदेश चुनाव आयोग ने भी दूसरे चरण के जिलों के आब्जर्वर से वीडियो कान्फ्रेंसिंग कर तैयारियों का जायजा लिया।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, अमरोहा, बदायूं, बरेली व शाहजहांपुर में मतदान होना है। चुनाव आयोग निष्पक्ष, स्वतंत्र, पारदर्शी एवं कोरोना से बचाव के तरीके अपनाते हुए मतदान कराने की तैयारी में जुटा हुआ है। आयोग ने शुक्रवार को भी इस जिले से जुड़े अफसरों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही शनिवार को भी आयोग इन जिलों के डीएम से वीडियो कान्फ्रेंसिंग कर तैयारियां परखेगा।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
आज अपना 21वां जन्‍मदिन मना रही है
DC vs SRH / दिल्ली कैपिटल्स ने
एक-दूसरे से अलग हुए धनुष-ऐश्वर्या, चेन्नई की
UP Board Result 2024 Declared: इंटर हो
दिल्ली में मेयर का चुनाव AAP के
Lok Sabha Elections: बेंगलुरु में PM मोदी
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(464 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(451 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(446 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(401 Views )
Lok Sabha Elections / अभी थोड़ी देर
(366 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(357 Views )