» देश
अगले 48 घंटे के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत; आखिरी दिन मोदी की तीन सभाएं; योगी भी भरेंगे हुंकार
Go Back | Yugvarta , Feb 11, 2022 12:20 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Dehradun :  Uttarakhand Vidhan Sabha Election 2022 अब जबकि विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान के लिए 48 घंटे का समय ही रह गया है तो भाजपा ने इसके लिए पूरी ताकत झोंक दी है। अंतिम दो दिन के प्रचार के लिए पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सभाओं के ताबड़तोड़ कार्यक्रम तय किए हैं। चुनावी सभाओं के साथ ही प्रचार के लिए इंटरनेट मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म का पार्टी भरपूर इस्तेमाल कर रही है। इसके साथ ही भाजपा ने बूथ प्रबंधन पर भी ध्यान केंद्रित किया हुआ है।

यह भाजपा की रणनीति ही है कि उसने चुनाव प्रचार के अंतिम तीन दिन प्रधानमंत्री

Uttarakhand Vidhan Sabha Election 2022 चुनाव प्रचार थमने में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा। ऐसे में आखिरी दिन पीएम मोदी की तीन जनसभाए होंगी। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी उत्तराखंड में चुनावी हुंकार भरेंगे।

नरेन्द्र मोदी की सभाएं तय की हैं। श्रीनगर में उनकी सभा हो चुकी है, जबकि शुक्रवार को अल्मोड़ा व शनिवार को रुद्रपुर में प्रधानमंत्री की सभाएं रखी गई हैं। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन 12 फरवरी को उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की टिहरी, कोटद्वार और रुड़की और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की यमकेश्वर, सल्ट व रामनगर में सभाएं तय की गई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत पूर्व मुख्यमंत्रियों और अन्य प्रांतीय नेताओं की सभाएं भी जगह-जगह निर्धारित की गई हैं।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने बताया कि पार्टी अपने स्टार प्रचारकों की सभाओं को इंटरनेट मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म के माध्यम से जनता तक पहुंचा रही है। सभी 70 प्रत्याशियों के फेसबुक आइडी के माध्यम से प्रतिदिन मतदाताओं तक पार्टी पहुंच रही है। अब जबकि 14 फरवरी को मतदान होना है तो इसे देखते हुए बूथ प्रबंधन पर भी पार्टी ने फोकस किया है। यह भी ख्याल रखा जा रहा है कि मतदाताओं तक वोटर पर्ची पहुंची है या नहीं। वाट्सअप के जरिये भी पर्चियां भेजी जा रही हैं। बूथ स्तर पर नियुक्त पन्ना प्रमुख अपने-अपने आवंटित पृष्ठ के मतदाताओं से निरंतर संपर्क में जुटे हैं।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
मुजफ्फरनगर प्रबुद्ध सम्मेलन : पिछली सरकारों ने
अयोध्या से रामेश्वरम तक की पदयात्रा करने
एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना के आठ
CM केजरीवाल ED कस्टडी एक अप्रैल तक
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले- सरकार अग्निवीर योजना
Lok Sabha Election / पटना में कल
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(430 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(420 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(330 Views )
गुरु रविदास जी महाराज के 647वें प्रकाश
(322 Views )
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी लाइव : यूपी मतलब
(264 Views )
Lok Sabha Elections / बज गया चुनाव
(236 Views )