» उत्तर प्रदेश » लखनऊ
UP Election 2022 : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव का कल अमरोहा में होगा आमना-सामना
Go Back | Yugvarta , Feb 11, 2022 12:17 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow :  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को एक बार फिर जिले के लोगों से रुबरु होंगे। वह 12 फरवरी को रहरा में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का भी अमरोहा का कार्यक्रम तय हो गया है। अखिलेश यादव भी कल यानी 12 फरवरी को अमरोहा में चुनावी सभा करेंगे। जनपद में दो दिग्गज नेताओं का आमना- सामना होगा। इसके साथ ही आज उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अमरोहा में दो जनसभाएं करेंगे। मंडी धनौरा और हसनपुर में जनसभा करने के बाद केशव प्रसाद मौर्य मुरादाबाद के लिए रवाना हो जाएंगे। जहां

UP Vidhan Sabha Election 2022 अमरोहा में कल दो दिग्गत नेता आमने-सामने होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जनपद में जनसभाएं करेंगे। सीएम रहरा में जनसभा को संबोधित करेंगे। जबकि अखिलेश यादव जयंत चौधरी के साथ अमरोहा के मिनी स्टेडियम में करेंगे सभा।

पर वह भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष डा. ऋषिपाल नागर ने बताया कि 12 फरवरी को मुख्यमंत्री रहरा के प्रकाशवीर शास्त्री इंटर कालेज के मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वह दोपहर 3:30 बजे रहरा पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि इसके अलावा शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को मंडी धनौरा व हसनपुर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। बता दें कि बीती 8 फरवरी को मुख्यमंत्री नौगावां सादात विस क्षेत्र के गांव पपसरा में आए थे तथा चुनावी सभा को संबोधित किया था। पांच दिन के भीतर जिले में उनका दूसरा दौरा होगा। उधर शनिवार को ही अमरोहा में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व रालोद राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी भी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वह नगर के मिनी स्टेडियम में चुनावी सभा करेंगे। दो बड़े नेताओं की चुनावी सभा संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने में जुट गया है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
जेवर मां- बहनों की अमानत, कांग्रेस उसे
कल है द्वितीय चरण का मतदान 8
"कांग्रेस का मंत्र है - कांग्रेस की
देहरादून: राष्ट्रपति मुर्मु ने इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय
श्रीलंका में रामायण से जुड़े स्थलों को
अब Credit Card जारी नहीं कर सकेगा
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(469 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(460 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(452 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(436 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(409 Views )
Lok Sabha Elections / अभी थोड़ी देर
(372 Views )