» देश
सिर पर हिजाब हाथों में तिरंगा लिए कोलकाता में500 छात्रों ने निकाली रैली
Go Back | Yugvarta , Feb 09, 2022 08:27 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Kolkata : 
कर्नाटक के एक कॉलेज में हिजाब को लेकर शुरू हुआ विवाद अभी थमता नहीं दिख रहा है। कर्नाटक में मुस्लिम छात्राएं कॉलेज में हिजाब पहनने की छूट मांग रही हैं और इसे अपना अधिकार बता रही हैं। छात्राएं सड़क पर उतर कर प्रदर्शन कर रही हैं। अब पश्चिम बंगाल में भी मुस्लिम छात्राओं का प्रदर्शन शुरू हो गया। कोलकाता में अलीया यूनिवर्सिटी की छात्राएं सिर पर हिजाब और हाथों में तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरीं।


बुधवार को हुए इस प्रदर्शन में अलीया विश्वविद्यालय के करीब 500 छात्रों ने हिस्सा लिया। इन छात्रों ने पार्क सर्कस इलाके में रैली निकाली। इस रैली में हिजाब पहनी कई छात्राएं भी नजर आईं। यह सभी कर्नाटक की छात्रों का समर्थन कर रही थीं। प्रदर्शनकारियों ने हाथ में तिरंगा लिया था और इन्होंने पार्क सर्कस इलाके में रैली निकाली और फिर वापस अपने कैंपस में लौट गए।

प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना था, 'भारत का नागरिक होने के नाते हमें अधिकार है कि हम क्या पहनें और हम अपने धर्म का पालन कैसे करें।' छात्रों के हाथों में बंगाली, अंग्रेजी और हिंदी में लिखे पोस्टर भी थे। इनपर लिखा था कि वो हमें मध्ययुगीन काल में भेजना चाहते हं।

बता दें कि कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में हिजाब के समर्थन और विरोध में प्रदर्शन तेज होने तथा कुछ जगहों पर इसके हिंसक रूप अख्तियार करने के बाद सरकार ने राज्य के सभी हाईस्कूलों और कॉलेजों में तीन दिन का अवकाश घोषित कर दिया था। पिछले हफ्ते कर्नाटक सरकार ने राज्यभर के स्कूलों और प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेजों में छात्रों के लिए अपने या निजी संस्थानों के प्रबंधन द्वारा निर्धारित यूनिफॉर्म को अनिवार्य बनाने का आदेश जारी किया था। यह मामला अदालत की चौखट तक जा पहुंचा है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
राम नवमी:सीएम धामी पहुंचे बाबा नीब करौरी
Divine Radiance: Lord Ram’s ‘Surya Tilak’ Illuminates
Moto G64 5G: लॉन्च हुआ Motorola का
उत्तराखंड में गरजे अमित शाह- ये कांग्रेस
गले में दर्द के साथ है हल्का
सलमान खान से मिले महाराष्ट्र के CM
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(458 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(444 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(410 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(383 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(354 Views )
गुरु रविदास जी महाराज के 647वें प्रकाश
(349 Views )