» प्रमुख समाचार
Samajwadi Party Manifesto: 12वीं पास को लैपटॉप, फ्री बिजली-पेट्रोल; अखिलेश यादव के बड़े वादे
Go Back | Yugvarta , Feb 08, 2022 04:38 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow : 
भारतीय जनता पार्टी के बाद समाजवादी पार्टी ने भी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। अखिलेश यादव ने इसकी घोषणा करते हुए युवाओं, किसानों, महिलाओं के लिए कई बड़े वादे किए। उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा कर चुके अखिलेश यादव ने हर बीपीएल परिवार को साल में दो मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने की घोषणा की। बाइक चालकों को हर महीने एक लीटर पेट्रोल, ऑटो चालकों को हर महीने तीन लीटर पेट्रोल और लीटर सीएनजी मुफ्त देने का वादा किया है। सपा सरकार बनने पर प्रदेश में समाजवादी कैंटीन की शुरुआत की जाएगी जिसमें 10 रुपए में खाना दिया जाएगा।

अखिलेश यादव ने कहा कि हर कृषि उत्पाद की खरीद एमएसपी पर की जाएगी। बीजेपी की तरह ही सपा ने भी 15 दिन के भीतर गन्ना भुगतान का वादा किया है। इसके अलावा सिंचाई के लिए भी मुफ्त बिजली देने की बात कही गई है। सीमांत किसानों को 2 बोरी डीएपी और 6 बोरी यूरिया मुफ्त दी जाएगी। 2025 तक किसानों को कर्ज मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है।

समाजवादी पेंशन के तहत महिलाओं, वृद्धों और दिव्यांगों को सालाना 18 हजार रुपए पेंशन दी जाएगी। अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि उनकी सरकार बनी तो गांवों और शहरों को सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी देकर सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।

12वीं पास सभी छात्रों को लैपटॉप देने की घोषणा की गई है। इसके अलावा हर गांव-शहर में वाई-फाई सुविधा उपलब्ध करवाने की बात कही गई है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि लड़कियों को केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। स्कूलों में अंग्रेजी शिक्षा पर जोर दिया जाएगा। यूपी को 2027 तक शत प्रतिशत साक्षर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। हर मंडल में एक सैनिक स्कूल बनाने की बात कही गई है।

प्रदेश में मुफ्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का वादा करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सभी 18 मंडलों में सुपर स्पेसिएलिटी अस्पताल बनेंगे, इनमें पांच सुपर स्पेसिएलिटी अस्पताल ग्रामीण क्षेत्रों में बनेंगे।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
"कांग्रेस का मंत्र है - कांग्रेस की
देहरादून: राष्ट्रपति मुर्मु ने इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय
श्रीलंका में रामायण से जुड़े स्थलों को
अब Credit Card जारी नहीं कर सकेगा
PM के बयान के बाद प्रियंका का
LOKSABHA ELECTION 2024 - 13 राज्यों
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(469 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(460 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(452 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(436 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(407 Views )
Lok Sabha Elections / अभी थोड़ी देर
(372 Views )