» देश
39 लाख करोड़ रुपये के बजट में सबसे बड़ी रकम मिली इस मिनिस्‍ट्री को, देखिए पूरा चार्ट
Go Back | Yugvarta , Feb 02, 2022 12:08 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image NEW DELHI :  बजट 2022 में अलग-अलग मंत्रालयों को खर्च के लिए बड़ी रकम दी गई है। सरकार का जोर सबसे ज्‍यादा किसानों की आय बढ़ाने की तरफ है। इसके अलावा सरहद पर बढ़ते खतरे को भापंते हुए डिफेंस बजट में बड़ी रकम डाली गई है। रेलवे को भी मजबूत और फास्‍ट बनाने के लिए बजट में आवंटन किया गया है। वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2022-23 में कुल 39.45 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया है।

किस विभाग को कितना आवंटन

1- रक्षा मंत्रालय (Defence Ministry) को बीते साल की तरह सबसे ज्यादा 5,25,166.15 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। मंत्रालय को

सरहद पर बढ़ते खतरे को भापंते हुए डिफेंस बजट में बड़ी रकम डाली गई है। रेलवे को भी मजबूत और फास्‍ट बनाने के लिए बजट में आवंटन किया गया है। वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2022-23 में कुल 39.45 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया है।

दिए फंड में 2021 की तुलना में बढ़ोतरी हुई है। पहले 4,78,196 करोड़ रुपये का बजट था।

2- रक्षा मंत्रालय के बाद दूसरे स्थान पर उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय है, जिसे 2,17,684.46 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। मंत्रालय बीते साल के बजट में भी 2,56,948 करोड़ रुपये के साथ दूसरे स्थान पर था।

3- तीसरे नंबर पर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय 1,99,107.71 करोड़ रुपये के आवंटन के साथ है। इस मंत्रालय को गृह मंत्रालय से ज्‍यादा बड़ी रकम मिली है। क्योंकि सरकार ने पीएम गति शक्ति योजना के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग प्रणाली में विस्तार की घोषणा की है।

4- गृह मंत्रालय 1,85,776.55 करोड़ रुपये की रकम के साथ चौथे स्थान पर आ गया है, जो पिछले साल की संख्या 1,66,547 करोड़ रुपये से थोड़ा अधिक है।

5- रेल मंत्रालय को पांचवां स्थान मिला है। इसे 1,40,367.13 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

6- छठे नंबर पर ग्रामीण विकास मंत्रालय है, जिसे 1,38,203.63 करोड़ रुपये मिले हैं, जो पिछले बजट के 1,33,690 करोड़ रुपये से थोड़ा ज्‍यादा है।

7- रसायन और उर्वरक मंत्रालय ने 1,32,513.62 करोड़ रुपये के आवंटन के साथ सातवां स्थान हासिल किया है।

इन योजनाओं पर खर्च आवंटन

1- PM Kisan - 68,000 करोड़ रुपये

2- Jal Jeevan Mission - 60,000 करोड़ रुपये

3- National Education Mission - 39,553 करोड़ रुपये

4- National Health Mission - 37,800 करोड़ रुपये

5- PM Gram Sadak Yojana - 19,000 करोड़ रुपये
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
उत्तराखंड की पांचो लोकसभा सीटों पर 19
उत्तराखंड | थम गया चुनाव प्रचार का
प्रभास की इस पिक्चर में अक्षय के
PBKS vs MI / पंजाब ने मुंबई
Delhi Liquor Scam / केजरीवाल को मिलेगा
राम नवमी:सीएम धामी पहुंचे बाबा नीब करौरी
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(463 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(445 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(435 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(400 Views )
Lok Sabha Elections / अभी थोड़ी देर
(364 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(356 Views )