» देश
आपसी सहयोग के लिए नए लक्ष्य रखने का यह अच्छा अवसर
Go Back | Yugvarta , Jan 31, 2022 08:48 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow :  भारत और इजराइल के बीच कूटनीतिक संबंधों की 30वीं वर्षगांठ के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को एक वीडियो संदेश जारी किया। अपने संदेश में उन्होंने कहा हमारे लोगों के बीच सदियों से घनिष्ठ नाता रहा है।

भारत और इजराइल के बीच कूटनीतिक संबंधों की 30वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री मोदी ने जारी किया वीडियो संदेश।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा जैसा कि भारत का मूल स्वभाव रहा है, सैकड़ों वर्षों से हमारा यहूदी समुदाय भारतीय समाज में बिना किसी भेदभाव के एक सौहार्दपूर्ण वातावरण में रहा है और पनपा है तथा उसने हमारी विकास यात्रा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने

भारत और इजराइल के बीच कूटनीतिक संबंधों की 30वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री मोदी ने जारी किया वीडियो संदेश।

कहा आज जब दुनिया में महत्वपूर्ण परिवर्तन हो रहे हैं, भारत इजराइल संबंधों का महत्व और बढ़ गया है। आपसी सहयोग के लिए नए लक्ष्य रखने का इससे अच्छा अवसर और क्या हो सकता है, जब भारत अपनी स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ इस वर्ष मना रहा है और इजराइल अगले साल अपनी स्वतंत्रता की 50 वीं वर्षगांठ मनाने वाला है।
प्रधानमंत्री ने मोदी ने कहा आज ही के दिन दोनों देशों के बीच एक नए अध्याय की शुरुआत हुई थी। भले ही अध्याय नया था, लेकिन हमारे दोनों देशों का इतिहास बहुत पुराना है।

विदेशी मंत्री ने दी बधाई:
इस अवसर पर विदेश मंत्री डॉ० एस जयशंकर ने ट्वीट कर कहा नमस्ते, शालोम टू फ्रेंडशिप। जैसा कि हम पूर्ण राजनयिक संबंधों की स्थापना के 30 साल पूरे कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने दोनों देशों के सम्बन्धों को लेकर इजराइल के विदेश मंत्री यायर लापिड और खुद का लिखा एक संयुक्त लेख भी साझा किया।

दोनों देशों के झंडे के रंग में नहाया इज़राइल का मसाद किला।
कूटनीतिक संबंधों की 30वीं वर्षगांठ को लेकर इज़राइल में प्रतिष्ठित मसादा किला, मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया और नई दिल्ली में तीन मूर्ति चौक को दोनों देशों के राष्ट्र ध्वज के रंगों से की रोशनी से सजाया भी गया। इस बारे में इजराइल स्थित भारतीय दूतावास ने ट्वीट कर जानकारी दी है।

आज ही के दिन स्थापित हुए थे भारत इजराइल सम्बंध:
बता दें कि 30 साल पहले आज ही के दिन भारत और इजराइल के बीच राजनयिक संबंध पूर्ण रूप से स्थापित हुए थे। भारत ने 17 सितंबर 1950 को इजराइल को मान्यता दी थी, लेकिन देशों के बीच पूर्ण राजनयिक संबंध 29 जनवरी 1992 को स्थापित हुआ। 
(रिपोर्ट: शाश्वत तिवारी)
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
मुजफ्फरनगर प्रबुद्ध सम्मेलन : पिछली सरकारों ने
अयोध्या से रामेश्वरम तक की पदयात्रा करने
एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना के आठ
CM केजरीवाल ED कस्टडी एक अप्रैल तक
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले- सरकार अग्निवीर योजना
Lok Sabha Election / पटना में कल
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(431 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(420 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(330 Views )
गुरु रविदास जी महाराज के 647वें प्रकाश
(323 Views )
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी लाइव : यूपी मतलब
(264 Views )
Lok Sabha Elections / बज गया चुनाव
(237 Views )