» उत्तर प्रदेश » लखनऊ
UP Election 2022: विधानसभा चुनाव को लेकर बसपा मुखिया मायावती की पहली जनसभा दो को, आगरा में होगी रैली
Go Back | Yugvarta , Jan 25, 2022 02:36 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow :  उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में सभी 403 सीट पर प्रत्याशी उतारने की घोषणा करने के साथ ही बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती अब उनके पक्ष में जनसभा भी करेंगी। दस फरवरी को पहले चरण के मतदान से पहले उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती दो फरवरी को ताजनगरी आगरा में पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा करेंगी।

बसपा मुखिया मायावती को पार्टी ने स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है। वह प्रचार अभियान की शुरुआत ताजनगरी आगरा से दो फरवरी को करेंगी। मायावती आगरा से मथुरा के साथ अलीगढ़, गौतमबुद्धनगर तथा एटा के पार्टी के प्रत्याशियों

UP Vidhansabha Election 2022 बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती को पार्टी ने स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है। वह प्रचार अभियान की शुरुआत ताजनगरी आगरा से दो फरवरी को करेंगी। वह अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील करेंगी।

के पक्ष में जनसभा कर अपनी पार्टी की वरीयताओं को गिनाएंगी। इसके साथ ही वह अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील करेंगी।

विधानसभा चुनाव 2022 की तारीख घोषित होने के बाद मायावती की आगरा में पहली सभा होगी। यह भी कह सकते हैं कि इस वर्ष वह पहली बार सार्वजनिक सभा में शामिल होंगी। ताजनगरी आगरा में बसपा मुखिया मायावती की कोविड नियमों के तहत यह रैली होगी। आगरा में जनसभा स्थल को भी पहले से निर्धारित कर लिया गया है। इसकी जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तथा राज्यसभा सदस्य सतीश चंद्र मिश्रा ने दी।

इससे पहले बसपा की अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को एक ट्वीट कर समाजवादी पार्टी की सूची को लेकर कटाक्ष किया था। मायावती ने लिखा था कि बीएसपी को छोड़ सभी पार्टियों की सरकारें राजनीति के अपराधीकरण व अपराध के राजनीतिकरण, कानून के साथ खिलवाड़ कर रही है। इतना ही नहीं यह सभी अपनी पार्टी के गुण्डों व माफियाओं को संरक्षण आदि से यूपी को जंगलराज में ढकेल इसे गरीब व पिछड़ा बनाए रखकर जनता को त्रस्त करने की दोषी हैं। इसके बाद भी इन सभी की जुमलेबाजीे जारी है।

मायावती माइक्रो ब्लागिंग साइट ट्विटर पर बेहद सक्रिय हैं और अपनी तथा पार्टी की बात को वह इंटरनेट मीडिया के प्लेटफार्म पर रखती हैं।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
UP के 08 लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रों
चारधाम यात्रा के लिए जारी हुई SOP,
Lok Sabha Election / EVM को लेकर
Metro In Dino Postponed: अनुराग बसु की
Lok Sabha Election / गुजरात की गांधी
लोकसभा चुनाव वोटिंग | उत्तराखंड में दांव
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(463 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(445 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(442 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(400 Views )
Lok Sabha Elections / अभी थोड़ी देर
(365 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(356 Views )