» प्रमुख समाचार
Goa Election 2022: भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, मनोहर पर्रिकर के बेटे को नहीं मिला टिकट
Go Back | Yugvarta , Jan 20, 2022 02:06 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Panjim/Panaji :  गोवा में सत्ताधारी भाजपा सत्ता में वापसी की पूरी कोशिशें कर रही हैं। चुनाव में अब कुछ ही दिनों का वक्त रह गया है, ऐसे में भाजपा ने अपनी तैयारी भी तेज कर दी है। इसी बीच, भाजपा ने अपने उम्मीदवारों के नामों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और गोवा विधानसभा चुनाव के प्रभारी बनाए गए देवेंद्र फडणवीस ने 34 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है।

सांकेलिम से चुनाव लड़ेंगे सीएम प्रमोद सावंत

राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंद सांकेलिम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, डिप्टी सीएम मनोहर अजगांवकर मडगांव से अपनी किस्मत आजमाएंगे।

मनोहर पर्रिकर के

Goa Assembly Election 2022 गोवा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 34 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। राज्य के सीएम प्रमोद सावंत सांकेलिम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि भाजपा ने राज्य की 40 में से 38 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान किया है।

बेटे उत्पल को नहीं मिला टिकट

भाजपा ने पूर्व सीएम मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर को टिकट नहीं दिया है। उत्पल ने पंजिम से टिकट मांगा था, लेकिन पार्टी ने मौजूदा विधायक पर भरोसा जताया है। भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि उत्पल पर्रिकर और उनका व हमारा परिवार एक है। हमने उन्हें दो विकल्प दिए थे, लेकिन उन्होंने पहले विकल्प के लिए मना कर दिया। दूसरे विकल्प पर उत्पल से चर्चा की जा रही है। उम्मीद है कि वह मान जाएंगे।

गौरतलब है कि गोवा में 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव एक चरण में होंगे और वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी। भाजपा ने ईसाई बहुमत वाली 2 सीटों पर अपने उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
जेवर मां- बहनों की अमानत, कांग्रेस उसे
कल है द्वितीय चरण का मतदान 8
"कांग्रेस का मंत्र है - कांग्रेस की
देहरादून: राष्ट्रपति मुर्मु ने इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय
श्रीलंका में रामायण से जुड़े स्थलों को
अब Credit Card जारी नहीं कर सकेगा
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(469 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(460 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(452 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(436 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(409 Views )
Lok Sabha Elections / अभी थोड़ी देर
(372 Views )