» उत्तर प्रदेश » लखनऊ
संघमित्रा मौर्य ने योगी आदित्यनाथ को अपर्णा यादव का चचेरा भाई बताया जाने क्या है माज़रा ?
Go Back | Yugvarta , Jan 19, 2022 08:56 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow : 
भाजपा की बदायूं से सांसद संघमित्रा मौर्य ने अपर्णा यादव के भाजपा में शामिल होने को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। इतना ही नहीं, अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए संघमित्रा मौर्य ने योगी आदित्यनाथ को अपर्णा यादव का चचेरा भाई भी बता दिया है। अपने पोस्ट के जरिए संघमित्रा मौर्य ने लिखा कि शब्द अच्छा है लेकिन संस्कार है किसके अंदर? उन्होंने आगे लिखा कि हफ्ते भर पहले एक बेटी का पिता पार्टी बदलता है तो पुत्री पर वार हो रहा था, आज वही एक बहू अपने चचेरे भाई (योगी जी) के साथ एक पार्टी से दूसरी पार्टी में आती है तो स्वागत। क्या इसको भी वर्ग से जोड़ा जाना चाहिए कि बेटी (मौर्य) पिछड़े वर्ग की है और बहू (विष्ट) अगड़े वर्ग से है।

आपको बता दें कि हाल में ही संघमित्रा मौर्य के पिता स्वामी प्रसाद मौर्य में भाजपा छोड़ समाजवादी पार्टी का दामन थामा था। संघमित्रा मौर्य ने सवाल किया कि क्या बहन-बेटी का भी जाति और धर्म होता है? उन्होंने लिखा, 'अगड़ा भाजपा में आता है तो राष्ट्रवादी और वो वोट भाजपा को करेगा या नहीं इसपे सवाल खड़ा करना तो दूर, सोचा भी नही जाता, लेकिन पार्टी में रहने वाला राष्ट्रद्रोही, उसके वोट पे सवाल खड़े हो रहे ऐसा क्यों?'


इसके साथ ही अपने पोस्ट के आखिर में संघमित्रा मौर्य ने यह भी लिखा है कि कृपया सलाह ना दें, मैं कहां जाऊं, क्या करूं, मैं जहां हूं ठीक हूं। इससे पहले संघमित्रा मौर्य ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए भाजपा के प्रचारकों की सूची का स्वागत करते हुए लिखा था जय भाजपा तय भाजपा।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
जेवर मां- बहनों की अमानत, कांग्रेस उसे
कल है द्वितीय चरण का मतदान 8
"कांग्रेस का मंत्र है - कांग्रेस की
देहरादून: राष्ट्रपति मुर्मु ने इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय
श्रीलंका में रामायण से जुड़े स्थलों को
अब Credit Card जारी नहीं कर सकेगा
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(469 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(460 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(452 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(436 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(409 Views )
Lok Sabha Elections / अभी थोड़ी देर
(372 Views )