» उत्तर प्रदेश » लखनऊ
लखनऊ में केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोले- उत्तर प्रदेश अब भयमुक्त, डबल इंजन सरकार का काम उपयुक्त
Go Back | Yugvarta , Jan 07, 2022 01:33 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow :  उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के बीते पांच वर्ष के कार्यकाल का खाका शुक्रवार को केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने खींचा। केन्द्रीय खेल एवं युवा कल्याण तथा सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में दूरदर्शन के कार्यक्रम में शिरकत कर रहे थे।

उत्तर प्रदेश की सरकार के कामकाज के साथ ही विकास कार्य और प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर खुलकर बोले। अनुराग ठाकुर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में शानदार विकास कार्य को को देखने के बाद तो रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले भी अब मंदिर जाने लगे हैं। यहां पर जिन्होंने रामभक्तों पर

UP Chunav 2022 उत्तर प्रदेश की सरकार के कामकाज के साथ ही विकास कार्य और प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर खुलकर बोले। अनुराग ठाकुर ने कहा शानदार विकास कार्य को को देखने के बाद तो रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले भी अब मंदिर जाने लगे हैं।

गोली चलाने का काम किया, मंदिरों में विस्फोट करवाने का काम किया और आतंकियों के मुकदमे वापस लेने का काम किया वही लोग आज मंदिर बनाने की बात कर रहे हैं।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि केन्द्र में ईमानदार सरकार देने का कार्य नरेन्द्र मोदी जी ने किया है तो प्रदेश में यह काम योगी आदित्यनाथ ने किया है। इसी कारण प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी भी कहते हैं कि उत्तर प्रदेश में योगी ही उपयोगी है। उन्होंने कहा कि देश के गरीब का पैसा किसने मारा। उसके खिलाफ केन्द्र सरकार ने कड़ी कार्रवाई की है। अखिलेश यादव जी को इसका स्वागत करना चाहिए था, लेकिन उन्होंने निंदा की। इससे साफ पता चलता है कि कहीं न कहीं किसी न किसी से तार जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह तो इत्र की बात करते थे, इत्र का मित्र इनका कौन निकला। वो पूरे देश और दुनिया ने देखा है। कार्रवाई का फर्क सिर्फ अखिलेश यादव और उनके पार्टी पर पड़ा है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पर्यटन के साथ ही यहां पर चिकित्सा तथा सभी क्षेत्र के विकास कार्य की विश्व में मिसाल दी जा रही है। यूपी में पहले दो अन्तरराष्ट्रीय एयरपोर्ट थे, अब पांच हैं। यहां पर पहले केवल दो शहरों में मेट्रो थी, अब पांच शहरों में है। पहले केवल 15 मेडिकल कॉलेज थे, आज 60 मेडिकल कॉलेज हैं। यह सब काम उपयोगी सरकार ने किया है। ठाकुर ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में योगी आदित्यनाथ की सरकार में दंगों का दूर दूर तक नामोंनिशान तक नहीं है। जो आतंक का वातावरण खड़ा करते थे, आज वो नजर नहीं आते। जो कभी बुलडोज करते थे, आज उनकी संपत्तियों पर बुलडोजर चलता है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव सरकार के पांच साल के कार्यकाल को उठा कर देखिए, जहां गुंडाराज था, वहीं एक के बाद एक दंगे भी हुआ करते थे। उत्तर प्रदेश को दंगा और गुंडाराज से मुक्त करने का काम किसी भी सरकार ने किया है तो वह भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है। लम्बे समय के अंतराल के बाद उत्तर प्रदेश में खुशहाली आई है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
मुजफ्फरनगर प्रबुद्ध सम्मेलन : पिछली सरकारों ने
अयोध्या से रामेश्वरम तक की पदयात्रा करने
एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना के आठ
CM केजरीवाल ED कस्टडी एक अप्रैल तक
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले- सरकार अग्निवीर योजना
Lok Sabha Election / पटना में कल
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(431 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(420 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(330 Views )
गुरु रविदास जी महाराज के 647वें प्रकाश
(323 Views )
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी लाइव : यूपी मतलब
(264 Views )
Lok Sabha Elections / बज गया चुनाव
(237 Views )