» देश
32% लोग अखिलेश को देखना चाहते हैं CM, योगी को कितने लोग करते हैं पसंद? ताजा सर्वे ने बताया
Go Back | Yugvarta , Jan 03, 2022 05:13 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image DESK : 
यूपी चुनाव में इस बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के बीच मुकाबला है। घोषित या अघोषित रूप से ये 4 मुख्य चेहरे जनता के सामने मुख्यमंत्री पद के लिए विकल्प हैं। इस बीच एक ताजा सर्वे ने बताया है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीएम फेस के तौर पर जनता की पहली पसंद बने हुए हैं।

टीवी चैनल टाइम्स नाऊ नवभारत के लिए 'वीटो' की ओर से किए गए सर्वे में बताया गया है कि योगी आदित्यानाथ को करीब 52 फीसदी लोगों ने मुख्यमंत्री पद के लिए पहली पसंद बताया। वहीं, सर्वे में शामिल 32 फीसदी लोगों ने कहा कि वह अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को 13 फीसदी लोगों ने पसंद किया तो प्रियंका गांधी का नाम महज 2.2 फीसदी लोगों ने ही लिया।

बीजेपी की आसान जीत की भविष्यवाणी
सर्वे के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी लगातार दूसरी बार यूपी में सरकार बना सकती है। 403 सीटों वाली विधानसभा में बीजेपी को 230 से 249 सीटें मिल सकती हैं। वहीं अखिलेश यादव की अगुआई में समाजवादी पार्टी को 137 से 152 सीटों पर जीत मिल सकती है। मायावती की बीएसपी और प्रियंका गांधी की कप्तानी में कांग्रेस कुछ खास प्रदर्शन करती नहीं दिख रही है।

बीजेपी को मिल सकते हैं 38 फीसदी वोट
सर्वे के नतीजे बताते हैं कि बीजेपी को यूपी चुनाव में 38.8 फीसदी वोट मिल सकते हैं। वहीं, समाजवादी पार्टी को 34.4 फीसदी वोट हासिल हो सकते हैं। 14.1 फीसदी लोगों ने बीएसपी को वोट देने की बात कही तो कांग्रेस को 6.1 फीसदी लोगों ने पसंद बताया। अन्य के खातों में 6.8 फीसदी वोट जा सकते हैं।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
अब Credit Card जारी नहीं कर सकेगा
PM के बयान के बाद प्रियंका का
LOKSABHA ELECTION 2024 - 13 राज्यों
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 'तुष्टीकरण' की
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एम्स, ऋषिकेश के
भारत ने मध्यम दूरी की बैलेस्टिक मिसाइल
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(469 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(460 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(452 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(435 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(407 Views )
Lok Sabha Elections / अभी थोड़ी देर
(371 Views )