» खेल
IND vs SA 2nd Test: जोहान्सबर्ग में कभी नहीं हारी टीम इंडिया, एक और जीत दर्ज करते ही रचेगी इतिहास
Go Back | Yugvarta , Jan 02, 2022 03:18 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image DESK : 
दक्षिण अफ्रीका दौरे पर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही टीम इंडिया सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट में शानदार जीत दर्ज करने के बाद 1-0 से आगे है। सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 3 जनवरी 2022 से जोहान्सबर्ग के द वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाना है। यह मैदान भारत के लिए अबतक काफी भाग्यशाली साबित हुआ है और टीम इंडिया यहां अबतक एक भी टेस्ट नहीं हारी है। भारत के इस मैदान पर इतिहास रचने का मौका है। भारतीय टीम दूसरा टेस्ट जीतते ही दक्षिण अफ्रीका की धरती पर पहली बार कोई टेस्ट सीरीज जीत लेगी।

जोहान्सबर्ग में 29 साल के अजेय है भारत
भारत ने पिछले 29 साल में जोहान्सबर्ग के द वांडरर्स स्टेडियम में 5 टेस्ट मैच खेले हैं। इस मैदान पर टीम इंडिया को कभी भी हार नहीं मिली है। इन 5 टेस्ट मैचों में से दो मैच भारत ने जीते हैं, जबकि तीन मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। साथ ही 15 साल पहले 2006 में इसी मैदान पर भारतीय टीम ने राहुल द्रविड़ की कप्तानी में इतिहास रचा था। ये वही मौका था जब दक्षिण अफ्रीका की सरजमीं पर भारत को पहली टेस्ट जीत मिली थी। मौजूदा समय में टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने 1997 में पहला शतक यहीं पर लगाया था।

विराट कोहली की सेना भी चख चुकी जीत का स्वाद
जोहान्सबर्ग में भारत ने जो 2 टेस्ट जीते हैं, उनमें से एक जीत द्रविड़ की और दूसरी कोहली की कप्तानी में मिली है। कोहली की कप्तानी में भारत ने 2018 में खेले गए टेस्ट मैच को 63 रनों से जीता था। इन दो जीत के अलावा 1992, 1997 और 2013 में भी भारतीय टीम ने यहां टेस्ट मैच ड्रॉ करवाया था। 1992 से अब तक टीम इंडिया 8वीं बार दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर गई है। यहां भारत ने अभी तक कुल 21 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से 10 में उसे हार मिली है और 7 ड्रॉ रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका की टीम यहां 42 टेस्ट मैच खेल चुकी है, जहां उसे 18 में जीत मिली है जबकि 13 टेस्ट में उसे हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, 11 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं।

जोहान्सबर्ग में कोहली और पुजारा ने ही लगाया है शतक
जोहान्सबर्ग मैदान पर होने वाले दूसरे टेस्ट के दौरान सबकी नजरें भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली पर होगी। द वांडरर्स स्टेडियम में कोहली का बल्ला खूब बोलता है। कोहली के पास इस मैदान पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने का मौका है। टेस्ट क्रिकेट में जोहान्सबर्ग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में कोहली दूसरे नंबर हैं। उन्होंने इस मैदान पर अबतक 310 रन बनाए हैं। न्यूजीलैंड जॉन रीड ही उनसे आगे हैं, जिनके नाम इस मैदान पर दो टेस्ट में 316 रन दर्ज है। कोहली का जोहान्सबर्ग में अबतक बेहतीरीन रिकॉर्ड रहा है। उनके बल्ले से यहां दो टेस्ट मैचों में एक शतक और दो अर्धशतक निकले हैं। उनके अलावा चेतेश्वर पुजारा का भी जोहान्सबर्ग में शानदार रिकॉर्ड रहा है और उन्होंने इस मैदान पर अबतक एक शतक और दो अर्धशतकों की मदद से 229 रन बनाए हैं।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
मुजफ्फरनगर प्रबुद्ध सम्मेलन : पिछली सरकारों ने
अयोध्या से रामेश्वरम तक की पदयात्रा करने
एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना के आठ
CM केजरीवाल ED कस्टडी एक अप्रैल तक
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले- सरकार अग्निवीर योजना
Lok Sabha Election / पटना में कल
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(431 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(420 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(330 Views )
गुरु रविदास जी महाराज के 647वें प्रकाश
(323 Views )
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी लाइव : यूपी मतलब
(264 Views )
Lok Sabha Elections / बज गया चुनाव
(237 Views )