» उत्तर प्रदेश » लखनऊ
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का होम आइसोलेशन खत्म, उन्नाव में आज समाजवादी विजय रथ यात्रा
Go Back | Yugvarta , Dec 28, 2021 01:09 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow :  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का होम आइसोलेशन समाप्त हो गया है। पत्नी पूर्व सांसद डिंपल यादव तथा बेटी टीना के कोरोना पाजिटिव होने के बाद होम आइसोलेशन में गए उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज से समाजवादी विजय रथ यात्रा का नौवां चरण प्रारंभ करेंगे।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समाजवादी विजय रथ लेकर उन्नाव में जनता के बीच पहुंचेंगे। इस दौरान वह जगह-जगह पर छोटी जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे। उन्नाव में उनकी जीआइसी मैदान के साथ ही सफीपुर, बांगरमऊ, व मोहान में जनसभा का भी कार्यक्रम है।

उन्नाव में समाजवादी विजय रथ यात्रा

UP Chunav 2022 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समाजवादी विजय रथ लेकर उन्नाव में जनता के बीच पहुंचेंगे। इस दौरान वह जगह-जगह पर छोटी जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे। उन्नाव में उनकी जीआइसी मैदान के साथ ही सफीपुर बांगरमऊ व मोहान में जनसभा का भी कार्यक्रम है।

को लेकर पार्टी के कार्यकर्ता तथा नेता पूरे जोश में हैं। उनकी रथयात्रा तथा जनसभा को सफल बनाने और भीड़ जुटाने के लिए सपा जिलाध्यक्ष के अलावा तीन एमएलसी जुटे हैं।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लखनऊ से चलकर हेलिकाप्टर से जीआइसी मैदान आएंगे। यहां जनसभा करने के बाद वह विजय यात्रा रथ लेकर यहां से रवाना होंगे। उसके बाद चकलवंशी में रथयात्रा का स्वागत होगा। सफीपुर में कंजियाना मैदान जनसभा होगी, हफीजाबाद में स्वागत तो बांगरमऊ शांतिराइस मिल मैदान में जनसभा होगी। तकिया में स्वागत होगा और मोहान के उसरतपुर जंगलेमऊ में जनसभा को संबोधित कर शाम को पांच बजे कार से लखनऊ प्रस्थान करेंगे। इसके अलावा रास्ते में रऊ, आदि दो दर्जन पर कार्यकर्ताओं को रथ से संबोधित करेंगे।

रूट डायवर्जन

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की विजय यात्रा को लेकर मंगलवार सुबह 6 बजे से कार्यक्रम समापन तक जिले में रूट डायवर्जन है। मंगलवार को शहर आने वाली बसों को लखनऊ बाइपास पुल के नीचे रोका जाएगा। चौपहिया वाहनों को डायट व जीजीआईसी मैदान में पार्क कराया जाएगा। लखनऊ बाइपास पुल से शहर आने वाले भारी वाहनों को अजगैन व मोहान होते हुए बांगरमऊ भेजा जाएगा। वहीं बीघापुर व शुक्लागंज से शहर आने वाले दोपहिया वाहनों को रामलीला मैदान गांधीनगर में पार्क कराया जाएगा। बांगरमऊ व सफीपुर से आने वाले वाहनों को चकलवंशी से मियागंज की ओर डायवर्ट किया जाएगा। इसके अलावा ई-रिक्शा के संचालन पर हरदोई पुल स्थित गेस्ट हाउस व निराला पार्क जाने वाले वाहनों को वहीं रोका जाएगा। बताया कि मंगलवार को शहर में हाइवे पर चौपहिया वाहनों का आवागमन पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
कांग्रेस प्रत्याशी ने नामांकन करने के बाद
उत्तराखंड के अलावा इन बड़े राज्यों में
अभिनेता सिद्धार्थ के साथ विवाह बंधन में
प्रबुद्ध सम्मेलन के जरिए क्लीन स्वीप का
प्रबुद्ध सम्मेलन में CM योगी बोले
लोकसभा चुनाव 2024 :'अबकी बार 400 पार'
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(430 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(419 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(330 Views )
गुरु रविदास जी महाराज के 647वें प्रकाश
(322 Views )
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी लाइव : यूपी मतलब
(262 Views )
Lok Sabha Elections / बज गया चुनाव
(236 Views )