कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका, पूर्व मंत्री और MLA गुरमीत सिंह बीजेपी में हुए शामिल
Go Back |
Yugvarta
, Dec 22, 2021 09:19 PM 0 Comments
0 times
0
times
Delhi :
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। गुरु हर सहाय से विधायक और राज्य के पूर्व मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने भारतीय जनाता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया है। गुरमीत सिंह सोढ़ी केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और भूपेंद्र यादव की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। राणा गुरमीत सिंह कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार में मंत्री थे लेकिन बाद में चरणजीत सिंह चन्नी की कैबिनेट में उन्हें जगह नहीं मिली।
बीजेपी में शामिल होने के बाद गुरमीत सिंह सोढ़ी ने कहा, मैंने पंजाब की भलाई के लिए यह फैसला लिया है। पीएम मोदी और बीजेपी पंजाब को बचा सकते हैं।’ गुरमीत सिंह सोढ़ी ने कहा, ‘कांग्रेस ने राज्य की सुरक्षा और सांप्रदायिक शांति व्यवस्था को दांव पर लगा दिया है। कांग्रेस की धर्मनिरपेक्ष छवि अब पूरी तरह नष्ट हो चुकी है। कांग्रेस में यह आपसी लड़ाई पंजाब के लिए खतरनाक हालात पैदा कर रही है।
राणा गुरमीत सिंह सोढी को कैप्टन अमरिंदर सिंह का करीबी समझा जाता है। गुरमीत सिंह सोढी विधानसभा क्षेत्र गुरु हर सहाय विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। वहीं स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कांग्रेस अगामी विधानसभा चुनावों में गुरमीत सोढ़ी का टिकट काटने वाली थी। इससे पहले ही उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया। गुरमीत सिंह लगातार चार बार विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर चुके हैं।