» देश
18 दिन में देशभर में सामने आए ओमिक्रोन के 150 से ज्यादा केस, विशेषज्ञ दे रहे सावधानी बरतने की सलाह
Go Back | Yugvarta , Dec 20, 2021 11:07 AM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image NEW DELHI :  देशभर के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस का नया वैरिएंट ओमिक्रोन दस्तक दे चुका है। कर्नाटक, गुजरात और महाराष्ट्र में रविवार को नए मामले सामने आने के बाद ओमिक्रोन के संक्रमितों का आंकड़ा डेढ़ सौ को भी पार कर गया है। कल गुजरात में दो, महाराष्ट्र में छह और कर्नाटक में पांच नए मामले सामने आए थे। नए वैरिएंट के तेजी से बढ़ रहे मामलों ने केंद्र और राज्य सरकारों की चिंताएं बढ़ा दी हैं।

अब तक महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामले

ओमिक्रोन के सबसे ज्यादा केस अब तक महाराष्ट्र में सामने आए हैं। यहां 54 लोगों में

ओमिक्रोन के सबसे ज्यादा केस अब तक महाराष्ट्र में सामने आए हैं। यहां 54 लोगों में इसकी पुष्टि की जा चुकी है। इसके बाद दूसरे नंबर पर दिल्ली है जहां 22 मामले दर्ज किए गए हैं। इसे देखते हुए सरकारें लगातार लोगों से एहतियात बरतने की अपील कर रही हैं।

इसकी पुष्टि की जा चुकी है। इसके बाद दूसरे नंबर पर दिल्ली है, जहां 22 मामले दर्ज किए गए हैं। इसे देखते हुए सरकारें लगातार लोगों से एहतियात बरतने की अपील कर रही हैं। संक्रमण से बचने के लिए टीकाकरण के साथ मास्क का इस्तेमाल, दो गज शारीरिक दूरी व खाने पीने व चेहरे को छूने से पहले ठीक से हाथ धोना जरूरी है। एम्स के डायरेक्टर से लेकर विभिन्न अस्पतालों के विशेषज्ञ लोगों से सावधानी बरतने की अपील कर रहे हैं। वर्तमान स्थिति को देखते हुए लोगों को भीड़-भाड़ वाले इलाकों में नहीं जाने की सलाह दी जा रही है।

देश में अब तक सामने आए डेढ़ सौ से ऊपर मामले

महाराष्ट्र और दिल्ली के अलावा तेलंगाना में 20, राजस्थान में 17, कर्नाटक में 14, केरल में 11, गुजरात में 9, उत्तर प्रदेश में 2, आंध्र प्रदेश में 1, तमिलनाडु में 1, बंगाल में 1, चंडीगढ़ में 1 मामला सामने आ चुका है। इसके साथ ही देश में ओमिक्रोन के संक्रमितों की कुल संख्या 153 हो गई है।

अब तक 89 देशों तक फैला ओमिक्रोन

दुनियाभर के अब तक 89 देशों तक कोरोना का नया वैरिएंट फैल चुका है। इसके मामले सामुदायिक संक्रमण वाले क्षेत्रों में डेढ़ से तीन दिन में ही दोगुना हो रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने ओमिक्रोन को फैलने से रोकने के लिए ठोस जन स्वास्थ्य सुविधाओं एवं सामाजिक उपायों को तत्काल बढ़ाने पर जोर दिया है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
UP के 08 लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रों
चारधाम यात्रा के लिए जारी हुई SOP,
Lok Sabha Election / EVM को लेकर
Metro In Dino Postponed: अनुराग बसु की
Lok Sabha Election / गुजरात की गांधी
लोकसभा चुनाव वोटिंग | उत्तराखंड में दांव
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(463 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(445 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(442 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(400 Views )
Lok Sabha Elections / अभी थोड़ी देर
(365 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(356 Views )