» उत्तर प्रदेश » गोरखपुर
क‍िसी ने पढ़ाई तो क‍िसी ने इलाज के ल‍िए मांगी मदद, जनता दर्शन में सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ ने सबकी सुनी
Go Back | Yugvarta , Dec 07, 2021 01:03 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Gorakhpur :  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन की व्यस्तता के बीच भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को जनता दर्शन करना नहीं भूले। उन्होंने हिन्दू सेवाश्रम में एक-एक कर सवा सौ की संख्या में आये लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्या सुनी। संबंधित अधिकारियों को उनकी समस्याओं के शीघ्र निस्तारण करने का निर्देश दिया। सीएम ने वहां मौजूद अध‍िकार‍ियों को न‍िर्देश द‍िया क‍ि हर पात्र व्‍यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहंचाया जाए।

पीएम के आगमन के दौरे की व्यस्तता के बीच योगी ने किया जनता दर्शन

मंगलवार की सुबह महायोगी गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ और

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को जनता दर्शन में हिन्दू सेवाश्रम में एक-एक कर सवा सौ की संख्या में आये लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्या सुनी। संबंधित अधिकारियों को उनकी समस्याओं के शीघ्र निस्तारण करने का निर्देश दिया।

अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर माथा टेक आशीर्वाद लिया। आज प्रधानमंत्री मोदी गोरखपुर को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एवं हिन्दुस्तान उर्वरक रसायन लिमिटेड के खाद कारखाने की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री इनके लोकार्पण के लिए आज गोरखपुर आ रहे हैं। बावजूद इसके मुख्यमंत्री योगी जनता दर्शन के लिए 7.15 बजे हिन्दू सेवाश्रम पहुंचे।

मह‍िला ने इलाज में मांगी मदद

जनता दर्शन में आई एक छात्रा ने पढ़ाई के लिए मुख्यमंत्री से मदद की गुहार लगाई तो उन्होने जिलाधिकारी विजय किरन आनंद से जरुरी कार्यवाही कर प्रस्ताव शासन में भेजने का निर्देश दिया। इसी तरह एक महिला ने इलाज के लिए आर्थिक मदद मांगी तो सीएम ने डीएम को निर्देशित दिया कि जरूरी प्रक्रिया पूर्ण कराकर आवेदन-पत्र शासन को भेजें ताकि आर्थिक अनुदान समय से दिया जा सके।

गोशाला भी गए सीएम

आठ बजे के करीब सीएम जनता दर्शन से निकल कर मन्दिर के साधना भवन पहुंचे, जहां उन्होंने अपने श्वान कालू और गुल्लू को प्यार-दुलार दिया। उसके बाद लालकक्ष में आए लेकिन यहां उनसे मिलने के लिए चंद लोग ही पहुंचे थे। उनसे संवाद करके वह प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर जरूरी फीडबैक लेने में जुट गए। इसके पूर्व उन्होंने सुबह मंदिर भ्रमण के दौरान गोशाला में गो-सेवा भी की।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
अब Credit Card जारी नहीं कर सकेगा
PM के बयान के बाद प्रियंका का
LOKSABHA ELECTION 2024 - 13 राज्यों
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 'तुष्टीकरण' की
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एम्स, ऋषिकेश के
भारत ने मध्यम दूरी की बैलेस्टिक मिसाइल
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(469 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(460 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(452 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(435 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(407 Views )
Lok Sabha Elections / अभी थोड़ी देर
(371 Views )