» देश
दिल्ली, यूपी समेत इन राज्यों में आज से बढ़ेगी सर्दी, बारिश का है अनुमान; पहाड़ों पर जारी बर्फबारी
Go Back | Yugvarta , Dec 06, 2021 12:38 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image DESK : 
दिल्ली, यूपी, पंजाब, राजस्थान और हरियाणा समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में आज से सर्दी बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी और हरियाणा में आज बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा पहाड़ों पर रविवार से ही बर्फबारी का दौर जारी है। एक तरफ हिमाचल प्रदेश के मनाली, शिमला और धर्मशाला में जमकर बर्फबारी हो रही है तो वहीं उत्तराखंड में भी बद्रीनाथ धाम में जमकर बर्फ गिरी है। इसके चलते सर्दी बढ़ गई है। मंगलवार से दिल्ली और एनसीआर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक गिरने की उम्मीद है। मौसम विभाग का कहना है कि 20 दिसंबर तक तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। इसके अलावा शीतलहर का भी असर देखने को मिल सकता है।

हिमाचल प्रदेश के शिमला में कुफरी और नारकंडा में भारी बर्फबारी के चलते 130 रास्ते बंद हो गए हैं। मनाली के रोहतांग दर्रे में 75 सेमी और अटल टन में 45 सेमी बर्फबारी हुई है। इसके अलावा लाहौल स्पीति में भी काफी बर्फ गिरी है। मौसम विभाग के ताजा अलर्ट के मुताबिक एनसीआर के गाजियाबाद, फरीदाबाद, दिल्ली, गढ़ मुक्तेश्वर, मेरठ, भिवानी, रोहतक, पलवल और बिजनौर में बारिश हो सकती है। इसके अलावा यूपी के ब्रज क्षेत्र कहलाने वाले अलीगढ़, हाथरस, मथुरा जैसे जिलों में भी आज बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

इससे पहले रात में भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई थी और तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई है। अब एक बार फिर से बारिश होने पर अगले कुछ एनसीआर में सर्दियों वाले हो सकते हैं। मनाली में तापमान में शून्य से नीचे पहुंच गया है। इसके अलावा कश्मीर के भी कई इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई है। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में भी भारी बर्फबारी का दौर जारी है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
मुजफ्फरनगर प्रबुद्ध सम्मेलन : पिछली सरकारों ने
अयोध्या से रामेश्वरम तक की पदयात्रा करने
एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना के आठ
CM केजरीवाल ED कस्टडी एक अप्रैल तक
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले- सरकार अग्निवीर योजना
Lok Sabha Election / पटना में कल
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(431 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(420 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(330 Views )
गुरु रविदास जी महाराज के 647वें प्रकाश
(323 Views )
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी लाइव : यूपी मतलब
(264 Views )
Lok Sabha Elections / बज गया चुनाव
(237 Views )