» मनोरंजन
PM नरेंद्र मोदी, सिद्धार्थ शुक्ला या आर्यन खान, जानें- 2021 में किसे किया गया सबसे ज्यादा सर्च
Go Back | Yugvarta , Dec 03, 2021 12:06 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image DESK : 
दिसंबर का महीना आ चुका है। हर बार की इस साल भी सबसे ज्यादा सर्च किए गए 'पर्सनैलिटीज' की लिस्ट ऑनलाइन रिलीज हो चुकी है। इस साल आर्यन खान ने लिस्ट में जगह बनाई है। देखें, Yahoo की 'Year In review' की लिस्ट में पीएम मोदी, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, विराट कोहली, सिद्धार्थ शुक्ला और आपके फेवरिट लोगों को लिस्ट में कौन सी जगह मिली

Yahoo YIR में साल की टॉप पर्सनैलिटीज, सुर्खियों में रहने वाले और घटनाएं लोगों की डेली सर्च हैबिट के हिसाब से ली जाती हैं। साल 2001 में सबसे ज्यादा सर्च प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किया गया। पीएम मोदी 2017 से इस पोजिशन पर हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद जिसको सबसे ज्यादा सर्च किया गया वह हैं क्रिकेटर विराट कोहली। विराट दूसरे नंबर पर हैं। वैसे ये इंडिया की लिस्ट है लेकिन वह पूरी दुनिया में काफी पॉप्युलर हैं।

इस बार सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले लोगों में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का नाम भी शामिल हुआ है। वेस्ट बंगाल चुनाव और हिंसा के वक्त वह काफी सुर्खियों में रही थीं। ममता बनर्जी तीसरी पोजिशन पर हैं।

चौथे नंबर पर सर्च किए जाने वालों में सिद्धार्थ शुक्ला का नाम है। सिद्धार्थ की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। सितंबर में अचानक उनके निधन के सदमे से फैन्स अब तक नहीं उबर पाए हैं। वहीं 5वें नंबर पर राहुल गांधी का नाम है।

इस बार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग केस को लेकर सुर्खियों में रहे। सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले लोगों की लिस्ट में उन्होंने 7वें नंबर पर अपनी जगह बनाई है।

लिस्ट में 'Most Searched Male Celebrities' की भी कैटिगरी है। इसमें सिद्धार्थ शुक्ला का नाम नंबर 1 पर है। वहीं सलमान खान दूसरे नंबर पर हैं। अल्लू अर्जुन ने तीसरी पोजिशन हासिल की है। चौथे नंबर पर दिवंगत अभिनेता पुनीत राजकुमार हैं और पांचवे पर दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार का नाम शामिल है।

'Most Searched Female Celebrities' कैटिगरी में करीना कपूर का नाम नंबर 1 पोजिशन पर है। कटरीना कैफ दूसरे नंबर पर हैं। इसके बाद प्रियंका चोपड़ा को तीसरा, आलिया भट्ट को चौथा और दीपिका पादुकोण को पांचवा स्थान मिला है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
कांग्रेस प्रत्याशी ने नामांकन करने के बाद
उत्तराखंड के अलावा इन बड़े राज्यों में
अभिनेता सिद्धार्थ के साथ विवाह बंधन में
प्रबुद्ध सम्मेलन के जरिए क्लीन स्वीप का
प्रबुद्ध सम्मेलन में CM योगी बोले
लोकसभा चुनाव 2024 :'अबकी बार 400 पार'
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(430 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(419 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(330 Views )
गुरु रविदास जी महाराज के 647वें प्रकाश
(322 Views )
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी लाइव : यूपी मतलब
(262 Views )
Lok Sabha Elections / बज गया चुनाव
(236 Views )