» खेल
बेस्ट क्रिकेटर होने के साथ-साथ जिम्मेदार नागरिक भी है महेंद्र सिंह धोनी, 30 करोड़ का भरा इनकम टैक्स
Go Back | Yugvarta , Dec 02, 2021 12:40 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image DESK :  भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी विश्व के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटर्स में से एक है। उनकी शानदार बल्लेबाजी और कप्तानी से भारत ने क्रिकेट की दुनिया में अपना लोहा मनवाया है। धोनी ने कई रिकॉर्ड भारत के नाम करवाये साथ ही विश्व कप का खिताब भी दूसरी बार भारत के सिर पर सजवाया। इसके अलावा भी वो जहां जाते हैं सफलता उन्हें मिलती ही है। महेंद्र सिंह धोनी ने चैन्नई सुपर किंग की कप्तानी की और उसे चार बार आईपीएल का विजेता बनवाया।

क्रिकेट की उपाधि धारक होने के साथ-साथ धोनी एक जिम्मेदार नागरिक भी हैं। पूर्व भारतीय

क्रिकेट की उपाधि धारक होने के साथ-साथ धोनी एक जिम्मेदार नागरिक भी हैं। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी झारखंड में सबसे अधिक करदाता बन गए हैं, क्योंकि उन्होंने आकलन वर्ष 2020-21 के लिए आयकर के रूप में 30 करोड़ रुपये का भुगतान किया था।

कप्तान महेंद्र सिंह धोनी झारखंड में सबसे अधिक करदाता बन गए हैं, क्योंकि उन्होंने आकलन वर्ष 2020-21 के लिए आयकर के रूप में 30 करोड़ रुपये का भुगतान किया था। पूर्व कप्तान द्वारा दायर आयकर रिटर्न और दिये गये एडवांस टैक्स के ब्योरे से इसकी जानकारी मिली है। वित्तीय वर्ष 2020-21 में पूर्व कप्तान ने आयकर के रूप में 30 करोड़ रुपये का भुगतान किया था। यानी पिछले साल उनकी कर योग्य आमदनी 100 करोड़ रुपये थी। चालू वित्तीय वर्ष 2021-22 में उन्होंने अप्रैल 2021 से नवंबर 2021 तक एडवांस टैक्स के रूप में 13 करोड़ रुपये जमा किया है।

आपको बता दें कि धोनी को एक बार फिर से सीएसके की कप्तानी दी गयी है। धोनी सबसे पहले खिलाड़ी है जिन्हें रिटेन करने की खबरे पहले से ही छा गयी थी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की खिलाड़ियों की नीलामी से पहले मंगलवार को अपने पूर्व कप्तान विराट कोहली जबकि मुंबई इंडियन्स ने उम्मीद के मुताबिक भारत के टी20 कप्तान रोहित शर्मा और तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ जसप्रीत बुमराह को रिटेन (अपनी टीम के साथ बरकरार रखना) किया।

सीमित ओवरों के क्रिकेट के भारत के महानतम कप्तान और चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के करिश्माई महेंद्र सिंह धोनी अपनी टीम में आलराउंडर रविंद्र जडेजा के बाद रिटेन होने वाले दूसरे नंबर के खिलाड़ी होंगे। टीम ने रिटेन करने वाले खिलाड़ियों की सूची में रुतुराज गायकवाड़ को चौथे नंबर पर रखा है जबकि मोईन अली को भी रिटेन किया है। जिन बड़े नामों को रिलीज किया गया उसमें खराब फॉर्म से जूझ रहे मुंबई इंडियन्स के आलराउंडर हार्दिक पंड्या और आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन शामिल हैं।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
उत्तराखंड की पांचो लोकसभा सीटों पर 19
उत्तराखंड | थम गया चुनाव प्रचार का
प्रभास की इस पिक्चर में अक्षय के
PBKS vs MI / पंजाब ने मुंबई
Delhi Liquor Scam / केजरीवाल को मिलेगा
राम नवमी:सीएम धामी पहुंचे बाबा नीब करौरी
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(462 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(445 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(429 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(392 Views )
Lok Sabha Elections / अभी थोड़ी देर
(356 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(355 Views )