» देश
यूपी में 'श्रीकृष्ण जन्मभूमि' पर सियासत तेज, केशव मौर्य के बयान पर जानें- क्या कहा मायावती व संजय सिंह ने
Go Back | Yugvarta , Dec 02, 2021 12:37 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow :  उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के मथुरा के श्रीकृष्ण मंदिर को लेकर बयान पर बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने प्रतिक्रिया अपनी व्यक्त की है। इंटरनेट मीडिया पर बेहद सक्रिय हो चुकीं मायावती ने इसको लेकर एक ट्वीट भी किया है। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी।

उत्तर प्रदेश सरकार में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर को लेकर एक ट्वीट किया था। केशव ने लिखा- 'अयोध्या काशी भव्य मंदिर निर्माण

BSP Chief Mayawati मायावती ने ट्वीट किया कि केशव प्रसाद मौर्य के उत्तर प्रदेश विधानसभा आमचुनाव के नजदीक दिया गया बयान कि अयोध्या व काशी में मन्दिर निर्माण जारी है अब मथुरा की तैयारी है यह भाजपा के हार की आम धारणा को पुख्ता करता है।

जारी है, मथुरा की तैयारी है।' साथ ही हैशटैग किया- 'जय श्री राम, जय शिव शंभू, जय श्री राधे-कृष्ण।' उनके इस ट्वीट के बाद से अब उत्तर प्रदेश की राजनीतिक का तापमान बढ़ गया है।

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री तथा बसपा मुखिया मायावती ने केशव प्रसाद मौर्य के ट्वीट को लेकर गुरुवार को अपनी प्रतिक्रिया दी। मायावती ने ट्वीट किया कि केशव प्रसाद मौर्य के उत्तर प्रदेश विधानसभा आमचुनाव के नजदीक दिया गया बयान कि अयोध्या व काशी में मन्दिर निर्माण जारी है अब मथुरा की तैयारी है, यह भाजपा के हार की आम धारणा को पुख्ता करता है। इनके इस आखिरी हथकण्डे से अर्थात हिन्दू-मुस्लिम राजनीति से भी जनता सावधान रहे।

केशव के बयान पर भड़के संजय सिंह

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी। संजय सिंह ने कहा कि साढ़े चार वर्ष तक इन्हें मथुरा तथा काशी की याद नहीं आई। क्या आप (भाजपा) भगवान को भी चुनाव की दृष्टि से देखते हैं। लोगों ने अपना पेट काटकर राम मंदिर के लिए चंदा दिया है और आप उस चंदे की चोरी कर रहे हैं। इन्हें ना अयोध्या, ना काशी और ना ही मथुरा पर बोलने का हक है।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को मीडिया से कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए चुनाव के एजेंडे में मंदिर का विषय कोई मुद्दा नहीं रहा है। मंदिर आस्था का मुद्दा है चुनाव का नहीं। जो लोग राम मंदिर बनने का विरोध करते थे अब वही लोग राम मंदिर में माथा टेक रहे हैं। अयोध्या के बाद आने वाले दिनों में यही दृश्य काशी व मथुरा में दिखेगा।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
"कांग्रेस का मंत्र है - कांग्रेस की
देहरादून: राष्ट्रपति मुर्मु ने इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय
श्रीलंका में रामायण से जुड़े स्थलों को
अब Credit Card जारी नहीं कर सकेगा
PM के बयान के बाद प्रियंका का
LOKSABHA ELECTION 2024 - 13 राज्यों
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(469 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(460 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(452 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(436 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(407 Views )
Lok Sabha Elections / अभी थोड़ी देर
(372 Views )