» उत्तर प्रदेश » लखनऊ
सीएम योगी आदित्यनाथ का तीन दिनी दौरा आज से, अयोध्या के बाद बलरामपुर गोंडा और वाराणसी जाएंगे
Go Back | Yugvarta , Nov 26, 2021 01:07 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow :  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रदेश को मथने का कार्यक्रम जारी है। शुक्रवार दोपहर से सीएम योगी आदित्यनाथ तीन दिन के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री रामनगरी अयोध्या के बाद बलरामपुर व गोंडा जाएंगे। उसके बाद उनका वाराणसी, जौनपुर तथा गोरखपुर का दौरा है। उनकी 28 की शाम को लखनऊ वापसी होगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को रामनगरी आयोध्या में सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होंगे। वह यहां के जीआइसी ग्राउंड में करीब तीन बजे से होगे वाले सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होकर करीब 500 से अधिक जोड़ों को विवाह के बाद आशीर्वाद देंगें।

अयोध्या के बाद मुख्यमंत्री बलरामपुर रवाना होंगे जहां पर

CM Yogi Adityanath मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को रामनगरी आयोध्या में सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होंगे। वह यहां के जीआइसी ग्राउंड में करीब तीन बजे से होगे वाले सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होकर करीब 500 से अधिक जोड़ों को विवाह के बाद आशीर्वाद देंगें।

उनका ब्रह्मलीन महंत के श्रद्धांजलि समारोह में शामिल होने का कार्यक्रम है। वह शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में ब्रह्मलीन महंत महेंद्र नाथ योगी के श्रद्धांजलि समारोह में शामिल होंगे। शक्तिपीठ देवीपाटन में ब्रह्मलीन महंत महेंद्र नाथ योगी की पुण्यतिथि पर सात दिनी श्रीमद्भागवत कथा चल रही है। इसके अंतिम दिन शुक्रवार को श्रद्धांजलि समारोह में नाथ संप्रदाय के अध्यक्ष सीएम योगी आदित्यनाथ के शामिल होंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ का यहां पर रात्रि विश्राम का कार्यक्रम है।

मुख्यमंत्री का 27 नवंबर को गोंडा का जाने का कार्यक्रम है। गोंडा में वह विकास कार्य तथा कानून-व्यवस्था की समीक्षा करने के साथ ही मैजापुर में एशिया के सबसे बड़े डिस्टलरी प्लांट का शुभारंभ करेंगे। मैजापुर चीनी मिल में करीब 450 करोड़ रुपए की लागत से छह महीने में तैयार एथेनॉल प्लांट के 30 हेक्टेयर भूभाग में प्लांट का काम शुरू हो गया है। इसका लाभ गोंडा के 60 हजार किसानों को होगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 27 नवंबर को वाराणसी दौरे पर रहेंगे। यहां पर वह रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत करने के साथ पीएम मोदी के दौरे को लेकर अधिकारियों के सात पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। उनका बाबा श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के साथ ही साथ विश्वनाथ धाम में चल रहे विकास कार्य के निरीक्षण का कार्यक्रम है। इसके बाद वह 28 नवंबर को ही जौनपुर, गोरखपुर और देवरिया जिलों का दौरा करेंगे।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
उत्तराखंड की पांचो लोकसभा सीटों पर 19
उत्तराखंड | थम गया चुनाव प्रचार का
प्रभास की इस पिक्चर में अक्षय के
PBKS vs MI / पंजाब ने मुंबई
Delhi Liquor Scam / केजरीवाल को मिलेगा
राम नवमी:सीएम धामी पहुंचे बाबा नीब करौरी
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(462 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(445 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(429 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(392 Views )
Lok Sabha Elections / अभी थोड़ी देर
(356 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(355 Views )