» मनोरंजन
कंगना रनौत को दिल्ली असेंबली के पैनल ने भेजा समन, सिखों को बताया था खालिस्तानी आतंकवादी
Go Back | Yugvarta , Nov 25, 2021 01:57 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image NEW DELHI : 
दिल्ली विधानसभा की शांति और सद्भाव समिति ने अपने बयानों से हमेशा सुर्खियों में छाई रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को समन जारी किया है। उन्हें 6 दिसंबर दोपहर 12 बजे समिति के सामने पेश होने को कहा गया है। बता दें कि पिछलें दिनों एक्ट्रेस ने सिख समुदाय पर अप्रिय और अपमानजनक टिप्पणी की थी। इसे लेकर उन्हें समन जारी किया गया है।

आम आदमी पार्टी के विधायक राघव चड्ढा शांति और सद्भाव समिति के अध्यक्ष हैं। वहीं दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति ने इंस्टाग्राम पर सिख समुदाय के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर कंगना रनौत के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। समिति द्वारा जारी बयान के अनुसार कंगना के खिलाफ यह शिकायत मंदिर मार्ग थाने के साइबर से में दर्ज कराई गई है।

पुलिस शिकायत में आरोप लगाया गया है कि रनौत ने 'जानबूझकर और सोच-विचार करके' किसानों द्वारा तीन कृषि कानूनों के खिलाफ सालभर से किए जा रहे विरोध को 'खालिस्तानी' आंदोलन के रूप में चित्रित किया और उन्हें 'खालिस्तानी आतंकवादी' कहा। उन्होंने सिख समुदाय के खिलाफ अपमानजनक और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया है। इस पोस्ट को सिख समुदाय की भावनाओं को आहत करने के लिए पोस्ट किया गया है।

कंगना के इस बयान के खिलाफ देश के कई स्थानों पर एफआईआर दर्ज की गई है। अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा था, 'खालिस्तानी आतंकवादी आज भले ही सरकार का हाथ मरोड़ रहे हों, लेकिन उस एक महिला को नहीं भूलना चाहिए। इकलौती महिला प्रधानमंत्री ने इनको अपनी जूती के नीचे कुचल दिया था। चाहे उन्होंने इस देश को कितना ही नुकसान क्यों न पहुंचाया हो मगर अपनी जान की कीमत पर उन्हें मच्छरों की तरह कुचल दिया। लेकिन देश के टुकड़े नहीं होने दिए।'
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
उत्तराखंड की पांचो लोकसभा सीटों पर 19
उत्तराखंड | थम गया चुनाव प्रचार का
प्रभास की इस पिक्चर में अक्षय के
PBKS vs MI / पंजाब ने मुंबई
Delhi Liquor Scam / केजरीवाल को मिलेगा
राम नवमी:सीएम धामी पहुंचे बाबा नीब करौरी
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(462 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(445 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(434 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(398 Views )
Lok Sabha Elections / अभी थोड़ी देर
(363 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(355 Views )