» प्रमुख समाचार
भाजपा सांसद गौतम गंभीर को आतंकी संगठन ISIS से मिली धमकी, कहा- खत्म कर देंगे पूरा परिवार
Go Back | Yugvarta , Nov 24, 2021 11:32 AM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image NEW DELHI :  पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद गौतम गंभीर (BJP MP Gautam Gambhir) को आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट आफ इराक एंड सीरिया, कश्मीर (Islamic State of Iraq and the Levant) से धमकी मिलने मिली है। इसके बाद दिल्ली पुलिस द्वारा उनके आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने दिल्ली पुलिस से संपर्क कर आरोप लगाया है कि उन्हें ISIS कश्मीर से जान से मारने की धमकी मिली है। इस बाबत डीसीपी मध्य दिल्ली श्वेता चौहान ने भी बताया कि शिकायत मिलने के बाद इस मामले

Gautam Gambhir News पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने दिल्ली पुलिस से संपर्क कर आरोप लगाया है कि उन्हें ISIS कश्मीर से जान से मारने की धमकी मिली है। इसके चलते गौतम गंभीर के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

की जांच चल रही है। धमकी के चलते गौतम गंभीर के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

गौरतलब है कि दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर को जान से मारने की धमकी वाला ई-मेल मिला है। आइएसआइएस, कश्मीर नाम की ईमेल आइडी से सांसद गौतम गंभीर और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। इसके बाद भाजपा सांसद के निजी सचिव गौरव अरोड़ा की तरफ से सेंट्रल दिल्ली पुलिस को लिखित में शिकायत दी गई है। गौरव अरोड़ा ने बताया कि रात 9:32 बजे मेल मिला है। इसमें लिखा है कि हम तुम्हें और तुम्हारे परिवार को जान से मार देंगे। इसके बाद दिल्ली पुलिस को जानकारी देने का कदम लिखित में उठाया गया।

यहां पर यह बता देना जरूरी है कि पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद बेहद लोकप्रिय नेता हैं। वह अपने जनहित के कामों के जरिये भी लगातार चर्चा में रहते हैं। इसके साथ वह राजनीतिक के साथ सामाजिक मुद्दों पर भी राय देते रहते हैं। इसी कड़ी में पिछले दिनों सांसद गौतम गंभीर ने इमरान खान को बड़ा भाई बताने पर पंजाब के कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को ट्वीटर पर नसीहत दी थी। इसमें उन्होंने कहा था कि आप अपने बच्चों को सीमा पर भेजिए, इसके बाद आतंकवादी देश के मुखिया को बड़ा भाई बताइये। यह अलग बात है कि नवजोत सिद्धू और गौतम गंभीर दोनों ही टीम इंडिया के लिए क्रिकेट खेल चुके हैं। गौतम गंभीर क्रिकेट की कमेंट्री भी करते नजर आ रहे हैं।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
मुजफ्फरनगर प्रबुद्ध सम्मेलन : पिछली सरकारों ने
अयोध्या से रामेश्वरम तक की पदयात्रा करने
एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना के आठ
CM केजरीवाल ED कस्टडी एक अप्रैल तक
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले- सरकार अग्निवीर योजना
Lok Sabha Election / पटना में कल
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(431 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(420 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(330 Views )
गुरु रविदास जी महाराज के 647वें प्रकाश
(323 Views )
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी लाइव : यूपी मतलब
(264 Views )
Lok Sabha Elections / बज गया चुनाव
(237 Views )