» देश
आज लखनऊ पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, आगामी विधान सभा चुनाव पर करेंगे गहन मंथन
Go Back | Yugvarta , Nov 22, 2021 11:32 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow :  उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में जीत के लिए सटीक बिसात बिछाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय नेता लगातार सिर जोड़कर बैठ रहे हैं। दो दिवसीय प्रवास पर उत्तर प्रदेश आए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कोर कमेटी के साथ बैठक करने के लिए रविवार शाम को गोरखपुर से लखनऊ पहुंच गए। चुनाव पर गहन मंथन के लिए देर शाम राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष और प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान भी दिल्ली से आ गए।
2022 में भाजपा के विजय रथ को रोकने के लिए विपक्षी दल घेराबंदी बनाने में जुटे हैं। ऐसे में

पिछले दिनों गृहमंत्री अमित शाह यहां संगठन की बैठकें लेने के लिए पार्टी मुख्यालय पहुंचे तो क्षेत्रवार समीक्षा की। फिर वाराणसी में प्रदेशभर के क्षेत्र व जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक कर फीडबैक लिया

भाजपा के रणनीतिकार बार-बार समीक्षा कर चुनौतियों को चिन्हित कर उनके समाधान की रणनीति बनाने में जुटे हैं। पिछले दिनों गृहमंत्री अमित शाह यहां संगठन की बैठकें लेने के लिए पार्टी मुख्यालय पहुंचे तो क्षेत्रवार समीक्षा की। फिर वाराणसी में प्रदेशभर के क्षेत्र व जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक कर फीडबैक लिया। चुनाव में जीत के टिप्स दिए। इधर, हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा कर दी है, जिनका असर पश्चिम और तराई क्षेत्र की लगभग सवा सौ सीटों पर पड़ने की आशंका थी।

फिर डीजीपी सम्मेलन में भाग लेने आए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की राजभवन में दो दिन मुलाकात हुई। बताया जाता है कि योगी ने मोदी को फीडबैक दिया और मोदी ने उन्हें मार्गदर्शन। अब कृषि कानून वापस लेने की घोषणा के साथ ही परिस्थितियां कुछ बदलने की संभावना है। ऐसे में भाजपा कुछ सीटों के लिए नए सिरे से रणनीति पर मंथन में जुट गई है। बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को रविवार को संबोधित करने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंचे। देर शाम राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष और प्रदेश चुनाव प्रभारी व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी दिल्ली से आ गए।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
स्ट्रीट फूड वड़ा पाव
धामी बोले- बारिश पर निर्भर नहीं रह
Lok Sabha Elections 2024: दूसरे चरण के
आज अपना 21वां जन्‍मदिन मना रही है
DC vs SRH / दिल्ली कैपिटल्स ने
एक-दूसरे से अलग हुए धनुष-ऐश्वर्या, चेन्नई की
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(464 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(451 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(446 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(401 Views )
Lok Sabha Elections / अभी थोड़ी देर
(366 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(357 Views )