» प्रमुख समाचार
मोदी के मंत्री ने कायम की मानवता की मिसाल, प्रोटोकॉल तोड़ बचाई यात्री की जान
Go Back | Yugvarta , Nov 17, 2021 01:13 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image NEW DELHI :  केंद्रीय मंत्री भागवत कराड ने एक उड़ान के दौरान बीमार पड़ गए यात्री की मदद की। दरअसल, इंडिगो के एक विमान में 12 A सीट पर बैठे एक यात्री को बहुत तेजी से तबीयत खराब हो गई और उसे कुछ अन्य समस्याएं भी एक साथ हो गई। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्री होने का घमंड छोड़ कर एक डॉक्टर की तरह लगभग आधे घंटे तक उस मरीज के लिए मेहनत किया। मरीज की स्थिति काफी का हद तक काबू में आ गई। प्लेन उतरने पर मरीज को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया और सिर्फ 1 दिन बाद मरीज

केंद्रीय मंत्री भागवत कराड के काम की हर तरफ सराहना हो रही है। पक्ष हो या विपक्ष सभी उनकी तारीफ कर रहे हैं। भाजपा नेता विनय सहस्त्रबुद्धे ने केंद्रीय मंत्री की तारीफ की तो वही सुनील देवधर ने भी उनकी जमकर प्रशंसा की है।

हॉस्पिटल से स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो गया। इसके बाद अब केंद्रीय मंत्री की खूब तारीफ हो रही है।

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री कराड के कार्यालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि यात्री ने रक्तचाप की समस्या के कारण चक्कर आने की शिकायत की। इसके बाद कराड उस यात्री के पास पहुंच गए और प्राथमिक चिकित्सा की। बयान के अनुसार डॉ कराड ने गिर गए यात्री की मदद की। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उड़ान के दौरान बीमार हुए सहयात्री की मदद करने के लिए केंद्रीय मंत्री भागवत कराड की सराहना की। मोदी ने कहा, सदैव, हृदय से एक चिकित्सक, मेरे सहयोगी द्वारा किया गया शानदार कार्य। कराड ने मंगलवार को एक उड़ान के दौरान बीमार पड़ गए यात्री की मदद की।

केंद्रीय मंत्री भागवत कराड के काम की हर तरफ सराहना हो रही है। पक्ष हो या विपक्ष सभी उनकी तारीफ कर रहे हैं। भाजपा नेता विनय सहस्त्रबुद्धे ने केंद्रीय मंत्री की तारीफ की तो वही सुनील देवधर ने भी उनकी जमकर प्रशंसा की है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी भागवत कराड के इस काम की प्रशंसा की है। इसके साथ ही भूपेंद्र यादव ने भी उनकी तारीफ की है। केंद्रीय विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी उनके इस काम के मुरीद हुए तो वहीं शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने भी भागवत कराड की तारीफ की है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
मुजफ्फरनगर प्रबुद्ध सम्मेलन : पिछली सरकारों ने
अयोध्या से रामेश्वरम तक की पदयात्रा करने
एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना के आठ
CM केजरीवाल ED कस्टडी एक अप्रैल तक
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले- सरकार अग्निवीर योजना
Lok Sabha Election / पटना में कल
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(431 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(420 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(330 Views )
गुरु रविदास जी महाराज के 647वें प्रकाश
(323 Views )
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी लाइव : यूपी मतलब
(264 Views )
Lok Sabha Elections / बज गया चुनाव
(237 Views )