» उत्तर प्रदेश » लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी वाराणसी में आजादी के अमृत महोत्सव में ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा की 146वीं जयंती समारोह में सम्मिलित हुए
Go Back | Yugvarta , Nov 16, 2021 07:28 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow :  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जनपद वाराणसी में आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा की 146वीं जयंती समारोह में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित किये।
मुख्यमंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा व मार्गदर्शन में भारत माता के महान सपूत, राष्ट्र नायक, क्रांति दूत, स्वाधीनता संग्राम सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की 146 वीं जयंती को भव्यता

पूरा देश प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा व मार्गदर्शन में भारत माता के
महान सपूत, राष्ट्र नायक, क्रांति दूत, स्वाधीनता संग्राम सेनानी भगवान
बिरसा मुंडा की 146 वीं जयंती को भव्यता व हर्षोल्लास से मना रहा

भगवान बिरसा मुंडा ने 25 वर्ष की आयु में स्वाधीनता एवं
जनजाति के उत्थान के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया,
उनका बलिदान और त्याग भारत की स्वाधीनता का मंत्र बन गया

प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में कोरोना महामारी को सकुशल नियंत्रित किया गया
प्रधानमंत्री जी ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के
माध्यम से देश में 80 करोड़ लोगों को निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया
तथा देशवासियों को निःशुल्क वैक्सीनेशन, निःशुल्क जांच की सुविधा दी

उ0प्र0 सरकार जनजाति उत्थान के लिए कार्य कर रही

प्रदेश में वन गांवों को राजस्व गांव की मान्यता दी जा रही

प्रदेश सरकार जनजाति वर्ग के लोगों को जमीन का पट्टा,
राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड व रोजगार से जोड़ने का कार्य कर रही

व हर्षोल्लास से मना रहा है। उस कालखंड में स्वयं को बलिदान करने वाले जनजातीय समाज के भगवान बिरसा मुंडा का जन्म झारखंड राज्य में 15 नवंबर, 1875 को हुआ था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महानता का कारक व्यक्ति का कार्य होता है। भगवान बिरसा मुंडा ने 25 वर्ष की आयु में स्वाधीनता एवं जनजाति के उत्थान के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। वे अंग्रेजों की कुटिलता का शिकार हुए। उनका यह बलिदान और त्याग भारत की स्वाधीनता का मंत्र बन गया। उनके बलिदान की 47 वर्ष से कम अवधि में भारत को स्वाधीनता हासिल हो गई। उन्होंने कहा कि स्वाधीनता का तात्पर्य देशवासियों द्वारा स्वयं नीतियां बनाकर समाज के सम्मान व स्वावलंबन हेतु कार्यक्रमों को बढ़ाना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 100 वर्ष पूर्व देश व दुनिया में महामारी आई थी। उस समय 2.5 करोड़ लोगों की मृत्यु हुई थी, तब देश पराधीन था। देश में उस समय उपचार, टेस्ट, टीका व राहत के तौर पर खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था नहीं थी। जब 100 वर्ष बाद कोरोना महामारी का प्रकोप आया, स्वाधीन भारत में प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में कोरोना महामारी को सकुशल नियंत्रित किया गया जो सबके सामने है। इस दौरान सभी जरूरतमंदों को निःशुल्क खाद्यान्न, वृद्ध, निराश्रित महिलाओं एवं दिव्यांगजन आदि को पेंशन, उद्यमियों को ऋण, स्ट्रीट वेंडरों को स्वनिधि योजना से लाभान्वित किया गया। प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से देश में 80 करोड़ लोगों को निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया तथा देशवासियों को निःशुल्क वैक्सीनेशन, निःशुल्क जांच की सुविधा दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में 110 करोड़ लोगों को तथा उत्तर प्रदेश में 14 करोड़ लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश में कोरोना महामारी के नियंत्रण हेतु अच्छा प्रबंधन हुआ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी स्वयं कहते हैं कि वह सेवक के रूप में कार्य करते हैं, शासक के रूप में नहीं। आज समाज का हर वर्ग बिना भेदभाव विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हो रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय समाज भारत की संपदा का रक्षक रहा है। देश के अनमोल रत्नों की रक्षा हेतु निरंतर कार्य किया। उत्तर प्रदेश सरकार जनजाति उत्थान के लिए कार्य कर रही है। प्रदेश में वन गांवों को राजस्व गांव की मान्यता दी जा रही है। प्रदेश सरकार जनजाति वर्ग के लोगों को जमीन का पट्टा, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड व रोजगार से जोड़ने का कार्य कर रही है।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री श्री अनिल राजभर, स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रविंद्र जायसवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर नगर विकास, शहरी समग्र विकास मंत्री आशुतोष टंडन, पर्यटन, संस्कृति, धमार्थ कार्य मंत्री डॉ0 नीलकंठ तिवारी, जनपद वाराणसी की महापौर श्रीमती मृदुला जायसवाल सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
"कांग्रेस का मंत्र है - कांग्रेस की
देहरादून: राष्ट्रपति मुर्मु ने इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय
श्रीलंका में रामायण से जुड़े स्थलों को
अब Credit Card जारी नहीं कर सकेगा
PM के बयान के बाद प्रियंका का
LOKSABHA ELECTION 2024 - 13 राज्यों
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(469 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(460 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(452 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(435 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(407 Views )
Lok Sabha Elections / अभी थोड़ी देर
(372 Views )