» मनोरंजन
एक्टर राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी कल,हुमा कुरैशी पहुंची मेहंदी सेरेमनी में
Go Back | Yugvarta , Nov 13, 2021 11:45 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Mumbai :  राजकुमार राव और पत्रलेखा फाइनली 14 नवंबर को शादी करने जा रहे हैं। चंडीगढ़ में दोनों की डेस्टिनेशन वेडिंग की उलटी गिनती शुरू भी हो गई है। इस कपल की शादी शहर के सेवन स्टार होटल में होगी। जहां उनकी शादी की तैयारियां शुरू भी हो गई हैं। हालांकि, दोनों अपनी शादी में शामिल होने वाले गेस्ट की लिस्ट और वेन्यू को सिक्रेट ही रखाना चाहते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब खबर आ रही है कि उनकी शादी में शामिल होने के लिए पत्रलेखा की दोस्त एक्ट्रेस हुमा कुरैशी चंडीगढ़ पहुंच गई हैं।

हुमा कुरैशी को शुक्रवार को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर

हुमा कुरैशी को शुक्रवार को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जिसकी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही हैं। इस दौरान हुमा ने व्हाइट ट्राउजर और मैचिंग शर्ट पहन रखी थी और चेहरे पर मास्क भी लगाए हुई थीं

स्पॉट किया गया। जिसकी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही हैं। इस दौरान हुमा ने व्हाइट ट्राउजर और मैचिंग शर्ट पहन रखी थी और चेहरे पर मास्क भी लगाए हुई थीं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, राजकुमार राव और पत्रलेखा पहले ही दिल्ली से कार से चंडीगढ़ पहुंचे चुके हैं। दोनों की फैमिली भी वेन्यू पर मौजूद हैं।

आज मेहंदी सेरेमनी, कल बजेगी शहनाई
इससे पहले खबर आई थी कि पत्रलेखा और उनका परिवार श‍िलॉन्ग से शादी के लिए चंडीगढ़ पहुंच गया है। बताया गया था कि 14 नवंबर को दोनों की शादी होगी और मेहंदी की रस्म 13 नवंबर को यानी आज होनी है। शादी में शामिल होने वाले गेस्ट की लिस्ट में हुमा के अलावा डायरेक्टर हंसल मेहता का नाम भी शामिल है।

शादी में चुनिंदा लोग ही होंगे शामिल
सूत्रों के मुताबिक, कुछ अन्य सेलिब्रिटी मेहमानों के शनिवार सुबह चंडीगढ़ पहुंचने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि जब राजकुमार राव पिछली बार फिल्म की शूटिंग करने के लिए चंडीगढ़ आए थे, तब उन्होंने यहां शादी करने का फैसला किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोरोना महामारी के कारण राजकुमार और पत्रलेखा ने अपनी शादी के लिए गेस्ट लिस्ट में कुछ चुनिंदा लोगों को ही शामिल किया है। जिसमें दोनों के फैमिली मेंबर्स, फ्रेंड्स और फिल्म इंडस्ट्री के कुछ सेलेब्स भी शामिल हैं।

11 साल से रिलेशन में हैं राजकुमार और पत्रलेखा
राजकुमार राव और पत्रलेखा पिछले कई सालों से रिलेशनशिप में हैं। एक इंटरव्यू के दौरान पत्रलेखा ने बताया था कि उन्होंने 'लव सेक्स और धोखा' फिल्म में पहली बार राजकुमार राव को देखा था। पहली बार पत्रलेखा को लगा था कि राजकुमार, फिल्म के किरदार की ही तरह अजीब हैं, हालांकि ऐसा नहीं था। वहीं दूसरी तरफ राजकुमार राव ने एक एड में पत्रलेखा को देखकर उनसे शादी करने का मन बना लिया था। पत्रलेखा और राजकुमार साल 2010 से एक-दूसरे के साथ रिलेशन में हैं। दोनों साल 2014 की फिल्म 'सिटी लाइट' में साथ नजर आए हैं।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
कांग्रेस प्रत्याशी ने नामांकन करने के बाद
उत्तराखंड के अलावा इन बड़े राज्यों में
अभिनेता सिद्धार्थ के साथ विवाह बंधन में
प्रबुद्ध सम्मेलन के जरिए क्लीन स्वीप का
प्रबुद्ध सम्मेलन में CM योगी बोले
लोकसभा चुनाव 2024 :'अबकी बार 400 पार'
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(430 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(419 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(330 Views )
गुरु रविदास जी महाराज के 647वें प्रकाश
(322 Views )
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी लाइव : यूपी मतलब
(262 Views )
Lok Sabha Elections / बज गया चुनाव
(236 Views )