» उत्तर प्रदेश » लखनऊ
कृषि वैज्ञानिक ऑर्गेनिक उत्पाद को बढ़ाने के लिए प्रगतिशील किसानों को प्रोत्साहित करें
Go Back | Yugvarta , Nov 13, 2021 09:31 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow : 
लखनऊः 2 नवम्बर, 2021
राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आज जनपद आजमगढ़ भ्रमण के दूसरे दिन कृषि महाविद्यालय केंद्र कोटवा, आजमगढ़ में कृषि वैज्ञानिकों, प्रगतिशील किसान एवं छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कृषि वैज्ञानिक ऑर्गेनिक उत्पाद को बढ़ाने के लिए प्रगतिशील किसानों को प्रोत्साहित करें। ऑर्गेनिक उत्पाद में वृद्धि हेतु किसानों के लिए प्रशिक्षण/कार्यशाला का आयोजन किया जाए। उन्होंने कहा कि कृषि वैज्ञानिक किसानों को फसलों के नष्ट होने से बचाव के तरीके तथा बीमारियों से होने वाले नुकसान को रोकने की जानकारी दें। इसके साथ ही कृषि वैज्ञानिक किसान भाइयों को एक साल में कई बार फसल पैदा करने की जानकारी एवं प्रशिक्षण भी दें।
राज्यपाल जी ने कहा कि दिनों-दिन कृषि के लिए जमीन कम होती जा रही है, इसलिए किसानों को सहफसली कृषि को बढ़ावा देना चाहिए। इससे किसानों की आय भी कई गुनी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि कृषि वैज्ञानिक कृषि विश्वविद्यालय/महाविद्यालय से बाहर निकल कर किसानों के साथ जाकर काम करें, इससे अच्छा परिणाम देखने को मिलेगा।
राज्यपाल जी ने कहा कि कृषि वैज्ञानिक एक ही फसल पर दूसरी और तीसरी फसल का उत्पादन करने का प्रयोग कर किसानों को बताएं। उन्होंने कहा कि पानी की बचत करने के लिए ड्रिप सिंचाई का प्रयोग करें। किसानों को ड्रिप इरिगेशन के लिए प्रोत्साहित कर कम पानी से अधिक पैदावार किया जा सकता है।
राज्यपाल जी ने कहा कि किसान खेतों की मिट्टी की जांच कराएं और उनकी कमी को पूरा किया जाए। कृषकों के लिए नई सीड की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यदि किसानों की आय को बढ़ाना है तो सभी मौसम के सभी प्रकार की सब्जियों के उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करना होगा। राज्यपाल ने कहा कि किसान भाइयों को परंपरागत खेती करने के साथ ही आधुनिक तकनीक से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि कृषि से जुड़ी महिलाओं आधुनिक कृषि तकनीकी की जानकारी प्रदान करें। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों के माता-पिता को आधुनिक खेती के लिए जागरूक करें तथा कृषि महाविद्यालय के छात्र भी समाज के लोगों को आधुनिक खेती के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि जब मैं दीक्षांत समारोह में आऊं तो मुझे नए-नए प्रयोगों को दिखाया जाए।
राज्यपाल जी ने महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण तथा पूर्वांचल खेती पुस्तक का विमोचन भी किया।
इस अवसर पर कुलपति आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, अयोध्या, डॉ0 विजेन्द्र सिंह, डीन कृषि महाविद्यालय कोटवा प्रो0 धीरेन्द्र कुमार सिंह, जिलाधिकारी राजेश कुमार, पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, कृषि विज्ञान केंद्र कोटवा के वैज्ञानिक, कृषि महाविद्यालय कोटवा के शिक्षकगण एवं छात्रगण सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
अब Credit Card जारी नहीं कर सकेगा
PM के बयान के बाद प्रियंका का
LOKSABHA ELECTION 2024 - 13 राज्यों
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 'तुष्टीकरण' की
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एम्स, ऋषिकेश के
भारत ने मध्यम दूरी की बैलेस्टिक मिसाइल
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(469 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(460 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(452 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(435 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(407 Views )
Lok Sabha Elections / अभी थोड़ी देर
(371 Views )