» उत्तर प्रदेश » लखनऊ
यूपी चुनाव 2022: मायावती का अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान
Go Back | Yugvarta , Nov 09, 2021 07:50 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow : 
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने मंगलवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव तक केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार आधे-अधूरे कार्यों का उद्घाटन और परियोजनाओं की घोषणा करती रहेगी। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं भाजपा और अन्य प्रतिद्वंद्वी दलों ने लोगों को लुभाने का नाटक शुरू कर दिया है।

बसपा अध्यक्ष मायावती ने कहा कि पिछले दिनों जिस प्रकार से हर दिन रिकॉर्ड तोड़ पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें बढ़ी हैं और जिस प्रकार से देश में मंहगाई भी बढ़ी है, यह सब जनता आसानी से भुलाने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि अब ज़ल्दी ही कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी हार के डर से इनकी कीमतों में जो इन्होंने थोड़ी कमी की है तो इसकी भी भरपाई यह पार्टी (भाजपा) चुनाव के बाद जनता से ब्याज़ सहित वसूल कर लेगी। इसे भी जनता को ज़रूर ध्यान में रखकर चलना चाहिए।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसको लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी रणनीतियों पर काम करना शुरू कर दिया है। लेकिन बसपा ने स्पष्ट कर दिया कि वो किसी भी प्रकार का चुनावी समझौता नहीं करने वाले हैं। मायावती ने कहा कि बसपा किसी भी दूसरी पार्टी के साथ किसी भी प्रकार का कोई चुनावी समझौता नहीं करेगी। बसपा अकेले अपने दम पर विधानसभा का चुनाव लड़ेगी।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
अब Credit Card जारी नहीं कर सकेगा
PM के बयान के बाद प्रियंका का
LOKSABHA ELECTION 2024 - 13 राज्यों
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 'तुष्टीकरण' की
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एम्स, ऋषिकेश के
भारत ने मध्यम दूरी की बैलेस्टिक मिसाइल
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(469 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(460 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(452 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(435 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(407 Views )
Lok Sabha Elections / अभी थोड़ी देर
(371 Views )