» देश
यमुना में बने जहरीले झाग में दिल्ली के श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी!
Go Back | Yugvarta , Nov 08, 2021 12:40 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image नई दिल्ली/नोएडा/गुरुग्राम :  दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा नहाय खाय से सोमवार से शुरू हो गया है। त्योहार मनाने के क्रम में दिल्ली में श्रद्धालुओं ने छठ पूजा के पहले दिन छठ पूजा के पहले दिन यमुना नदी में जहरीले झाग के बीच यमुना नदी में स्नान किया। यहां पर मौजूद एक ​श्रद्धालु महिला ने बताया कि यहां पानी बहुत गंदा है, लेकिन छठ पूजा में नहाना पड़ता है इसलिए हम नहाने आए हैं।

दिल्ली में छठ घाट तैयार

दिल्ली ही नहीं बल्कि एनसीआर के शहरों के ज्यादातर घाटों की सफाई व रंग-रोगन का काम किया गया है। कृत्रिम तालाबों

Chhath Puja 2021 in Delhi त्योहार मनाने के क्रम में दिल्ली में श्रद्धालुओं ने छठ पूजा के पहले दिन दिन यमुना नदी में जहरीले झाग के बीच यमुना नदी में स्नान किया। एक ​श्रद्धालु महिला ने बताया कि यहां पानी बहुत गंदा है लेकिन छठ पूजा में नहाना पड़ता है।

में टैंकरों के माध्यम से पानी भरा गया है, वहीं पूजा समितियों ने गली-मोहल्लों में बने पार्कों में बने कृत्रिम घाटों को श्रद्धालुओं के लिए सजा दिए हैं। घाटों पर देर शाम के बाद रौनक बढ़ गई है। आइटीओ स्थित यमुना नदी के किनारे बना कृत्रिम छठ घाट भी पूजा के लिए तैयार है। घाट को देखने आए श्रद्धालुओं के साथ समिति के सदस्यों में उत्साह नजर आया।

छठ पूजा समिति दिल्ली प्रदेश के महासचिव आर के सिंह ने बताया कि प्रशासन ने इस बार यमुना नदी के किनारे जाने पर रोक लगाई है। इससे सीमित संख्या में श्रद्धालुओं के पूजा करने के लिए व्यवस्था की गई है। श्रद्धालु यमुना नदी में कुछ न करते हुए आस्था के पर्व को श्रद्धापूर्वक कृत्रिम घाट में ही पूजा करेंगे।

समिति के सचिव बैरिस्टर सिंह ने बताया कि देर से मिली अनुमति से घाट को तैयार करने में परेशानी तो जरूर हुई है, लेकिन घाट का काम लगभग पूरा हो गया है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार घाट में 100 से अधिक लोगों के आने की संभावना है। पूजा के लिए रिश्तेदारों का आना शुरू हो गया है। नहाय खाय से घाटों में श्रद्धालुओं के आने शुरू हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि यहां वर्ष 1982 से हर्षोल्लास से छठ पूजा आयोजित की जा रही है। आयोजन में कोरोना संक्रमण के नियमों का पालन करते हुए छठ मनाएंगे।

पटेल नगर स्थित नेहरू और प्रेम नगर के सब्जी मंडी चौक के छठ घाट में भी लोगों की चहल-पहल बढ़ गई है। सजे घाट को देखने के लिए बच्चे व्याकुल नजर आए। सर्व समाज परोपकार समिति से जुड़े राजकिशोर गिरि ने बताया कि पूरी तरह से घाट तैयार हो गया है। कई लोगों के घरों में दूर-दूर से भी छठ मनाने लोग पहुंच रहे हैं। इससे लोगों में खुशी का माहौल है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
मुजफ्फरनगर प्रबुद्ध सम्मेलन : पिछली सरकारों ने
अयोध्या से रामेश्वरम तक की पदयात्रा करने
एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना के आठ
CM केजरीवाल ED कस्टडी एक अप्रैल तक
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले- सरकार अग्निवीर योजना
Lok Sabha Election / पटना में कल
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(431 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(420 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(330 Views )
गुरु रविदास जी महाराज के 647वें प्रकाश
(323 Views )
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी लाइव : यूपी मतलब
(264 Views )
Lok Sabha Elections / बज गया चुनाव
(237 Views )