» देश
Weather Updates: दिल्ली-यूपी हरियाणा में बदला मौसम, पहाड़ों में बर्फबारी से और बढ़ेगी ठंड; जानें अपने शहर का हाल
Go Back | Yugvarta , Nov 01, 2021 11:34 AM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image NEW DELHI :  देश का मौसम लगातार बदल रहा है। दिल्ली, हरियाणा, यूपी और बिहार में सुबह शाम की हल्की ठंड पड़ना शुरू हो गई है। वहीं दक्षिण में इस वक्त बारिश का अलर्ट खत्म नहीं हो रहा है। तमिलनाडु में तीन दिनों का बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों तक तमिलनाडु में बारिश के आसार हैं। वहीं जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी दर्ज हो रही है, जिसके चलते मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ना शुरू हो गई है।

इस साल देश में ठंड ज्यादा ठिठुरन पैदा करने वाली होगी

बता दें कि उत्तर भारत में हवा

Weather Updates Today दिल्ली-यूपी हरियाणा और पंजाब में सुबह-शाम की ठंड पड़ना शुरू हो गई है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते दिवाली के बाद देश में सर्दियां बढ़ जाएगी। वहीं तमिलनाडु में अगले तीन दिनों तक बारिश का अलर्ट है।

का रुख बदलने लगा है। सुबह और शाम में मौसम बदला-बदला नजर आ रहा है। ऐसे में इस बार कितनी ठंड पड़ेगी इसका एक अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग के एक अनुमान के मुताबिक, इस साल देश में ठंड ज्यादा ठिठुरन पैदा करने वाली होगी। इस बार की ठंड पिछले कुछ सालों की तुलना में ज्यादा तेज होने वाली है।

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ेगी सुबह-शाम की ठंड (Delhi-NCR Weather alert)

अगर दिल्ली-एनसीआर के मौसम की बात करें तो यहां पर लगातार मौसम बदल रहा है। सुबह-शाम की ठंड लगातार बढ़ रही है। इसके साथ ही राजधानी दिल्ली में हवा भी दूषित हो रही है। एयर क्वालिटी इंडेक्स लगातार खराब श्रेणी में पहुंच रहा है।

झारखंड में नवंबर के दूसरे सप्ताह में मौसम में होगा बड़ा बदलाव
बात अगर झारखंड के मौसम की करें तो यहां पर बड़ा बदलाव नवंबर के दूसरे सप्ताह में दिखेगा। अक्टूबर के माह में राज्य में तापमान और बारिश की स्थिति सामान्य रही। 1 से 31 अक्टूबर के बीच राज्य के औसत न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई खास परिवर्तन दर्ज नहीं किया गया।

बदला यूपी का भी मौसम, सुबह-शाम की ठंड बढ़ी (UP Weather Updates)

उत्तर प्रदेश में स्थिति वाराणसी में भी मौसम तेजी से बदल रहा है। यहां पर सुबह-शाम की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ों पर पड़ रही बर्फबारी के चलते यहां की ठंड में इजाफा होगा।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
मुजफ्फरनगर प्रबुद्ध सम्मेलन : पिछली सरकारों ने
अयोध्या से रामेश्वरम तक की पदयात्रा करने
एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना के आठ
CM केजरीवाल ED कस्टडी एक अप्रैल तक
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले- सरकार अग्निवीर योजना
Lok Sabha Election / पटना में कल
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(431 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(420 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(330 Views )
गुरु रविदास जी महाराज के 647वें प्रकाश
(323 Views )
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी लाइव : यूपी मतलब
(264 Views )
Lok Sabha Elections / बज गया चुनाव
(237 Views )