» उत्तर प्रदेश » बनारस
लखनऊ के बाद अब अमित शाह का अगला पड़ाव PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में, 12 को समागम
Go Back | Yugvarta , Oct 30, 2021 12:19 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Varanasi / Banaras :  उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर लखनऊ में शुक्रवार को प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेताओं, सरकार तथा संगठन के कर्ताधर्ता को बूथ मैनेजमेंट की शिक्षा देने वाले अमित शाह का अगला उत्तर प्रदेश का दौरा नवंबर में लगेगा। लखनऊ से शनिवार को देहरादून रवाना होने वाले भाजपा के चाणक्य अमित शाह 12 नवंबर को पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भाजपा के चुनावी समागम में नेता व कार्यकर्ताओं को टिप्स देंगे।

उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को लेकर बेहद गंभीर केन्द्रीय गृह तथा सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को भाजपा

Amit Shah Varanasi Visit भाजपा को लेकर बेहद गंभीर केन्द्रीय गृह तथा सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को भाजपा को तीन सौ से अधिक सीटें जीतने का संकल्प दिलाने के साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ उसके लिए बनी रणनीति पर काम भी शुरू कर दिया है।

को तीन सौ से अधिक सीटें जीतने का संकल्प दिलाने के साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ उसके लिए बनी रणनीति पर काम भी शुरू कर दिया है। उन्होंने निचले स्तर तक कार्यक्रम करने पर अधिक जोर देते हुए उन्होंने वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक में निचले स्तर संगठन की अधिक से अधिक सक्रियता को जीत का मंत्र बताया। शाह ने इसके साथ ही तय किया गया है कि अगला बड़ा कार्यक्रम 12 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी में होगा। इसमें भी प्रदेश भर के पदाधिकारी बुलाए जाएंगे।

लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के कार्यक्रम के बाद अमित शाह शुक्रवार शाम को पार्टी मुख्यालय पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ डा. दिनेश शर्मा सहित अलग-अलग छह क्षेत्रों की जिम्मेदारी संभाल रहे सह प्रभारियों के साथ बैठक की। इसमें सभी क्षेत्रीय अध्यक्ष भी बुलाए गए थे। अमित शाह ने पहले सभी क्षेत्रीय अध्यक्षों से फीडबैक लिया। उनसे वर्तमान विधायक के प्रति जनता के रुख, संगठन और सरकार की स्थिति आदि की जानकारी ली। इसके साथ क्षेत्रों का दौरा कर रहे सह-प्रभारियों से रिपोर्ट ली। इस दौरान संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने भी अपनी बात रखी।

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ ही पदाधिकारियों से अमित शाह ने साफ कहा कि संगठन को निचले स्तर पर सक्रिय रखना बहुत जरूरी है। मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर भी कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाएं। उनमें वरिष्ठ पदधिकारी पहुंचें। कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाएं, जनता से संवाद करें। बैठक में बताया गया कि 12 नवंबर को वाराणसी में चुनावी समागम होगा। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में होने जा रहे इस प्रदेशव्यापी कार्यक्रम में जिलों के पदाधिकारी भी बुलाए जाएंगे। इसकी तैयारियों का निर्देश गृह मंत्री ने दिया।

गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय में रात्रि प्रवास किया। इस दौरान भोजन के बाद सभी पदाधिकारी रवाना हो गए, जबकि शाह देर रात तक उन सभी मंत्रियों, पदाधिकारियों आदि से अलग-अलग मुलाकात करते रहे, जिन्हें उन्होंने खुद बुलाया था या मिलने का समय दिया।

शाह ने 107 वर्षीय भुलई भाई का का पैर छूकर आशीर्वाद लिया

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शुक्रवार को भाजपा के पूर्व सांसद व पूर्व विधायक बुलाए गए थे। इनमें लगभग 107 वर्ष के भुलई भाई भी थे, जिन्हें देखकर अमित शाह मंच से उतरे और पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। कुशीनगर के कप्तानगंज तहसील के पगार छपरा गांव निवासी नारायण उर्फ भुलई भाई जनसंघ के जमाने से पार्टी से जुड़े हैं और दो बार विधायक रह चुके हैं। पिछले दिनों प्रधानमंत्री मोदी ने फोन कर खुद उनका हालचाल लिया था। इसके अलावा शाह ने अन्य वरिष्ठ पूर्व जनप्रतिनिधियों को भगवा पटका पहनाकर सम्मानित किया।

संजय निषाद ने दिया निषाद महारैली का न्योता

विधान परिषद सदस्य बनाए गए सहयोगी दल निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने पुत्र सांसद प्रवीण निषाद संग पार्टी मुख्यालय पहुंचकर गृह मंत्री से मुलाकात की। निषाद आरक्षण पर चर्चा के साथ ही विश्व मछुआ दिवस पर 21 नवंबर को लखनऊ के रमाबाई आंबेडकर मैदान में आयोजित निषाद महारैली का न्योता दिया। शाह ने कार्यक्रम में आने का आश्वासन दिया।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
मुजफ्फरनगर प्रबुद्ध सम्मेलन : पिछली सरकारों ने
अयोध्या से रामेश्वरम तक की पदयात्रा करने
एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना के आठ
CM केजरीवाल ED कस्टडी एक अप्रैल तक
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले- सरकार अग्निवीर योजना
Lok Sabha Election / पटना में कल
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(430 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(420 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(330 Views )
गुरु रविदास जी महाराज के 647वें प्रकाश
(322 Views )
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी लाइव : यूपी मतलब
(264 Views )
Lok Sabha Elections / बज गया चुनाव
(236 Views )