» उत्तर प्रदेश » लखीमपुर
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बीते 28 घंटे से पुलिस हिरासत में, नरेन्द्र मोदी सरकार पर उठाया सवाल
Go Back | Yugvarta , Oct 05, 2021 12:04 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow :  लखीमपुर खीरी में रविवार को किसानों के उपद्रव के बाद भड़की हिंसा में चार किसान सहित आठ लोगों की मौत के बाद सियासत ने तेजी पकड़ ली। इसी क्रम में रविवार रात को ही लखनऊ पहुंची प्रियंका गांधी वाड्रा को लखीमपुर खीरी जाते समय सीतापुर में रोका गया है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी बीते 28 घंटे से सीतापुर में सेकेंड बटालियन पीएसी के गेस्ट हाउस में हिरासत में हैं। अब वह नरेन्द्र मोदी सरकार से जानना चाहती हैं कि बिना कोई मामला दर्ज किए उनको हिरासत में कैसे रखा गया है।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपनी हिरासत को लेकर

रविवार रात को ही लखनऊ पहुंची प्रियंका गांधी वाड्रा को लखीमपुर खीरी जाते समय सीतापुर में रोका गया है। कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव प्रियंका गांधी बीते 28 घंटे से सीतापुर में सेकेंड बटालियन पीएसी के गेस्ट हाउस में हिरासत में हैं।

मंगलवार को एक ट्वीट किया है। उन्होंने नरेन्द्र मोदी सरकार पर सवाल उठाया है कि बिना किसी एफआइआर के उनको 28 घंटे से हिरासत में कैसे रखा गया है। उन्होंने कहा कि आपकी सरकार ने बगैर किसी आर्डर के और एफआइआर के मुझे पिछले 28 घंटे से हिरासत में रखा है। अन्नदाता को कुचल देने वाला यह व्यक्ति अब तक क्यों गिरफ्तार नहीं हुआ। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि मुझे कोई ऑर्डर नहीं दिखाया गया, कोई एफआईआर दर्ज नहीं किया गया है। जब तक यहाँ रखा जायेगा मैं यहीं रहूंगी। मुझे इस कमरे में 6 महीने रखें, 15 दिन रखें, मुझे 6 साल रखें, मैं ख़ुशी से रहूंगी। आवाज उठाने का अधिकार हमें संविधान ने दिया है। हमारे संवैधानिक अधिकार को भाजपा छीन रही है। मेरा मकसद है कि लखीमपुर में किसानों से मिलूं उनके साथ सहानभूति दिखाऊँ।

सीतापुर के द्वितीय वाहिनी पीएससी के गेस्ट हाउस में मौजूद कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने प्रधानमंत्री को टैग करते हुए लिखा है कि आपकी सरकार ने बगैर किसी ऑर्डर और एफआइआर के मुझे 28 घंटे से हिरासत में रखा है। उन्होंने लिखा है कि अन्नदाता को कुचल देने वाला व्यक्ति अब तक गिरफ्तार नहीं हुआ है। उन्होंने अपनी पोस्ट के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें कुछ गाडिय़ों का काफिला किसानों को कुचलते हुए दिखाई दे रहा है। इस दौरान पीएसी बटालियन की सुरक्षा बढ़ाई गई है। पीएसी बटालियन के चारों तरफ सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। चारों तरफ भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है।

इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने बहुजन समाज पार्टी व समाजवादी पार्टी पर भी हमला बोला है। सीतापुर में हिरासत के दौरान कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का एक बयान आया है, जिसमें उन्होंने समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने अपने बयान में कहा कि अखिलेश यादव या मायावती कभी आपको सड़क पर हमारी तरह संघर्ष करते दिखे। मैं अब भी हिरासत में हूं, लेकिन बाकी लोगों को तो दो चार घंटों बाद बाकी लोगों को छोड़ दिया गया। योगी आदित्यनाथ सरकार के इस बड़े अन्याय के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
Uttrakhand : राज्य में रोपवे कनेक्टिविटी के
मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी गोलीकांड शहीदों को
शाहरुख की बेटी सुहाना खान की जमीन
भारत को इसरो लैब से तैयार पहली
Asia Cup 2025: सूर्यकुमार यादव T20I में
योगी कैबिनेट :नगरीय परिवहन के लिए ई-बसों
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(1491 Views )
Shubhanshu Shukla Returns to Earth: A Proud
(633 Views )
उत्तराखंड : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, 7
(606 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(606 Views )
Salakaar Review: A Rushed Tribute to Ajit
(560 Views )
उत्तराखंड में 3 घंटे का येलो अलर्ट,
(539 Views )