Uttarakhand : बड़कोट में रक्षाबंधन पर उमड़ा बहनों का सैलाब, मनवीर चौहान को बांधी राखी

गंगा-यमुना घाटी से पहुंचीं सैकड़ों महिलाएं, लोक गायिका मीना राणा और महिला संगीत मंडलियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 26 Aug, 2026 09:23 PM
Uttarakhand : बड़कोट में रक्षाबंधन पर उमड़ा बहनों का सैलाब, मनवीर चौहान को बांधी राखी

बड़कोट, 26 अगस्त। नगर पालिका बड़कोट में भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान की अगुवाई में रक्षाबंधन पर्व उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र की गंगा और यमुना घाटी समेत दूरदराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं। महिलाओं ने मनवीर सिंह चौहान की कलाई पर राखी बांधकर उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद स्थानीय महिला संगीत मंडलियों और लोक कलाकारों ने भजन-कीर्तन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। प्रसिद्ध लोक गायिका मीना राणा की प्रस्तुति कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रही। उनकी प्रस्तुतियों पर कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं और पुरुषों ने जमकर नृत्य किया।

रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की मौजूदगी रही। गंगा और यमुना घाटी सहित क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से महिलाओं के पहुंचने से आयोजन स्थल पर उत्सव जैसा माहौल बना रहा। महिलाओं ने मनवीर चौहान को राखी बांधकर भाई-बहन के स्नेह और विश्वास के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व को उत्साहपूर्वक मनाया।

इस अवसर पर मनवीर सिंह चौहान ने कार्यक्रम में पहुंचीं सभी बहनों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बहनों का प्रेम और स्नेह हिंदू संस्कृति एवं सनातन परंपरा की पहचान है। भाई-बहन के इस पवित्र रिश्ते और परंपरा को संजोए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर बड़ी संख्या में बहनों का एकजुट होना सनातन संस्कृति, परंपराओं और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज में प्रेम, सौहार्द और एकजुटता को मजबूत करने का काम करते हैं।

मनवीर चौहान ने कहा कि यदि क्षेत्रवासियों का आशीर्वाद मिला तो भविष्य में यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र में मूलभूत और आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अतोल रावत, अनुपमा रावत, भाजपा जिला महामंत्री परशुराम जुगड़ी, मंडल अध्यक्ष अमित रावत, शैलेंद्र कोहली, हरिमोहन चंद, तरवीन सिंह राणा सहित भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय लोग और बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन तरवीन सिंह राणा ने किया।

आदित्य अमिताभ त्रिवेदी, युगवार्ता

#रक्षाबंधन #बड़कोट #मनवीरसिंहचौहान #यमुनोत्री #उत्तराखंड #मीणाराणा #रक्षासूत्र #सनातनपरंपरा #महिलाएं


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.