जनगणना-2027: मंत्री गणेश जोशी ने पोर्टल पर दर्ज कराया अपना विवरण, नागरिकों से स्व-गणना में भाग लेने की अपील

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 16 Nov, 2026 06:05 PM
जनगणना-2027: मंत्री गणेश जोशी ने पोर्टल पर दर्ज कराया अपना विवरण, नागरिकों से स्व-गणना में भाग लेने की अपील

देहरादून, 16 नवंबर। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को अपने कैंप कार्यालय में जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से अपना विवरण ऑनलाइन दर्ज कराया। उन्होंने प्रदेशवासियों से भी डिजिटल माध्यम से स्व-गणना प्रक्रिया में भाग लेकर इस राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय योगदान देने की अपील की।

मंत्री गणेश जोशी ने जनगणना-2027 के दूसरे चरण यानी जनसंख्या गणना के अंतर्गत स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं और नीतियों के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है।

जनकल्याणकारी योजनाओं के नियोजन में मिलेगी मदद

गणेश जोशी ने कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े सरकार को जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और संसाधनों के बेहतर नियोजन में मदद करते हैं। इसलिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी इस राष्ट्रीय प्रक्रिया को सफल बनाने में महत्वपूर्ण है।

नागरिकों से ऑनलाइन विवरण दर्ज करने की अपील

कैबिनेट मंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे जनगणना-2027 के स्व-गणना पोर्टल पर अपना विवरण स्वयं दर्ज कराएं और अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यम से स्व-गणना की पहल प्रक्रिया को सरल, सुगम और पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर गणना अधिकारी पीएस चौहान सहित जनगणना से जुड़े अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.