मुनिकीरेती में 100 करोड़ रुपये से विकसित होगा शिवालिक बायोडायवर्सिटी (इको) पार्क, पहले चरण के लिए 50 करोड़ की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 18 Nov, 2026 08:07 PM
मुनिकीरेती में 100 करोड़ रुपये से विकसित होगा शिवालिक बायोडायवर्सिटी (इको) पार्क, पहले चरण के लिए 50 करोड़ की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश

देहरादून। उत्तराखण्ड के प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु ने शिवालिक बायोडायवर्सिटी (इको) पार्क, मुनिकीरेती के विकास को लेकर वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि पार्क का विकास प्रकृति की मौलिकता, जैव विविधता और पारिस्थितिक संतुलन को संरक्षित रखते हुए किया जाए। परियोजना में अनावश्यक सिविल निर्माण से बचने और प्राकृतिक संसाधनों का अधिकतम उपयोग करने पर विशेष जोर दिया।

प्रमुख सचिव ने परियोजना को दो चरणों में विकसित करने के निर्देश दिए। प्रथम चरण में 50 करोड़ रुपये की लागत से विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इसके तहत पार्क को आकर्षक पर्यटन स्थल बनाने के साथ आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने पर ध्यान दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पार्क के संचालन और रखरखाव के लिए भविष्य में स्वयं राजस्व अर्जित करने की व्यवस्था विकसित की जाए। इसके लिए प्रकृति आधारित पर्यटन गतिविधियों, पर्यटकों की सुविधाओं और राजस्व अर्जन के संभावित स्रोतों पर विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

प्रथम चरण के अनुभव और सफलता के आधार पर दूसरे चरण में 50 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि से पार्क का विस्तार एवं विकास किया जाएगा।

प्रमुख सचिव ने कहा कि परियोजना का उद्देश्य ऐसा मॉडल विकसित करना है, जहां जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण के साथ पर्यटन को भी बढ़ावा मिले तथा प्राकृतिक सौंदर्य से कोई समझौता न हो।


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.