पौड़ी सड़क हादसे पर CM धामी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख और घायलों को 50-50 हजार की सहायत

रिखणीखाल के कलवाड़ी में हुई दुर्घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया गहरा शोक, प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 28 Nov, 2026 08:42 PM
पौड़ी सड़क हादसे पर CM धामी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख और घायलों को 50-50 हजार की सहायत

देहरादून। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जनपद के रिखणीखाल क्षेत्र के कलवाड़ी में हुई सड़क दुर्घटना को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। वहीं, हादसे में घायल हुए लोगों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगतों के शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं। उन्होंने कहा कि इस दुःखद घटना से उन्हें गहरा आघात पहुंचा है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिवारों को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री धामी ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की। राज्य सरकार की ओर से घोषित आर्थिक सहायता को हादसे से प्रभावित परिवारों के लिए तत्काल राहत के रूप में देखा जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि दुर्घटना में मृतकों के प्रत्येक परिजन को 4 लाख रुपये और प्रत्येक घायल को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.